अपने भविष्य को संवारने के लिए हम कड़ी मेहनत तो करते हैं लेकिन महंगाई के इस दौर में अपने सभी सपने पूरे नहीं कर पाते। एक जगह पर हम कई बार चूक जाते हैं और वो है बचत। हम अपने भविष्य के लिए सोचते तो बहुत हैं लेकिन बचत नहीं कर पाते। बचत कर भविष्य के लिए हम एक ऐसी पूंजी तैयार कर सकते हैं, जिसकी मदद से हम रिटायरमेंट के बाद अपने जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है। इसके लिए हमें अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग करनी चाहिए।
अपने रिटायरमेंट की योजना बनाने का सबसे अच्छा समय तब होता है जब आप जवान होते हैं। आपकी रिटायरमेंट की उम्र कुछ भी हो, पर आपको आदर्श रूप से अपनी सैलरी का पहला चेक मिलने के समय से ही आपकी योजना शुरू कर देनी चाहिए। अपने ऑफिस से विदाई पार्टी मिलने के बाद रिटायरमेंट प्लानिंग की न सोचें बल्कि इससे काफी पहले से ही प्लानिंग की शुरुआत कर दें।