14 साल में पालक को इस खाते में कुल 1.68 लाख रुपये ही जमा करने पड़ेंगे। इन रुपयों पर 4,39,128 रुपये ब्याज के मिलेंगे। अभी इस खाते पर सरकार द्वारा 8.1 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। पहले यह 9.1 फीसदी हुआ करता था। समय के अनुसार ब्याज की दर बढ़ती-घटती रहती है। खाते में हर साल आपको कम से कम पांच सौ रुपये जमा करने होंगे। अगर आप किसी साल पैसा जमा नहीं करते हैं तो जुर्माना देना होगा।
खोल सकते हैं अधिकतम तीन खाते
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आप एक लड़की के नाम से एक ही खाता खोल सकते हैं। जिन घरों में दो बेटियां हैं या जुड़वा बच्चे हैं, उनके माता-पिता ज्यादा से ज्यादा तीन खाते खोल सकते हैं। बेटी के 18 साल की उम्र होने पर अकाउंट में जमा 50 फीसदी राशि को आप निकाल सकते हैं। इस निकासी पर भी आपको किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं देना होगा। बेटी की शादी के अवसर पर आप बाकी बची राशि भी खाते से निकालकर करके इसको बंद कर सकते हैं।
कहां खुलवा सकते हैं खाता
सुकन्या समृद्धि योजना का खाता आप देश के किसी भी डाकघर या फिर बैंकों में खुलवा सकते हैं। इसके लिए डाकघर और बैंक में जाकर आपको फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने के बाद नकद, ड्राफ्ट या चेक की मदद से पैसा जमा करना होगा। इसके बाद खाता खुल जाएगा और आपको इस खाते की पासबुक भी मिल जाएगी। फिर जब भी आप खाते में पैसा जमा करें तो उसकी पासबुक में एंट्री जरूर करवा लें, ताकि आपको पता रहे कि कितना पैसा आपने जमा किया है।
इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
सुकन्या स्कीम में खाता खोलने के लिए आपको जिन डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता पड़ेगी, वे हैं-
-बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट
-माता-पिता या अभिवावक का पते का प्रमाण (बिजली व फोन का बिल, आधार, एलआईसी पॉलिसी, गैस बिल)
-माता-पिता या अभिभावक का पहचान पत्र (पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट)