अगर आप किसी छोटे शहर में रहते हैं और पिछले साल नोटबंदी के दौरान बैंक अकाउंट में कैश डिपॉजिट कराया है तो इसके बारे में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपको फोन करके पूछ सकता है।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट अपना बेस बढ़ाने के लिए कई तरह के प्रयास कर रहा है। डिपार्टमेंट की नजर 5.5 लाख लोगों पर है, जिनसे पूछा जाएगा कि आपके पास इतने रुपये कहां से आए हैं।
एक लाख लोगों ने नहीं किया है अपने बैंक अकाउंट्स का खुलासा
आईटी डिपार्टमेंट का मानना है कि पूरे देश में एक लाख के करीब ऐसे लोग हैं, जिन्होंने अपने सभी बैंक अकाउंट्स का खुलासा नहीं किया है। इन लोगों को भी विभाग ने अपने राडार पर ले लिया है।
आमदनी और जमा नोटों में दिखा बहुत बड़ा अंतर
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक कई ऐसे लोगों के बारे में पता चला है जिनकी सालाना आमदनी और जमा नोटों में काफी अंतर दिखा है। ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए आईटी डिपार्टमेंट ने कदम उठाया है।
अब इनको फोन और एसएमएस भेजकर जवाब मांगा है। नोटबंदी के दौरान दो लाख रुपए से अधिक कैश डिपॉजिट करने वालों को इस वर्ष इनकम टैक्स रिटर्न में इसकी जानकारी देनी होगी।