फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती, अब 15 हजार की EMI पर होगी 333 रुपये की सेविंग

Wed, 02 Aug 2017 03:36 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कमी से घर लेने वालों के लिए कम से कम 1.26 लाख रुपये की सेविंग होगी। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 बेसिस पाइंट की कमी कर दी है। पहले जहां आरबीआई की यह दर 6.25 फीसदी थी, वहीं अब यह घटकर 6 फीसदी हो गई है। 
विज्ञापन


इतनी होगी लोन में सेविंग
अगर आपका बैंक 8.25 फीसदी की दर से 30 लाख रुपये के लोन पर केवल 3134873 रुपये देने होंगे। वहीं अभी 8.5 फीसदी की दर से होम लोन की ईएमआई पर 3248327 रुपये देने पड़ रहे हैं। इस हिसाब से पूरे लोन पर 1.14 लाख रुपये की सेविंग होगी।  

SBI से लिया है लोन तो यह होगी EMI
अगर आपने एसबीआई से होम लोन लिया है और वो 8.35 फीसदी की दर से इंटरेस्ट चार्ज कर रहा है तो फिर 30 साल के लिए 20 लाख रुपये के लोन पर फिलहाल 15166 रुपये हर महीने ईएमआई के तौर पर दे रहे होंगे। इसके अलावा आपको पूरे लोन पर 34,59,818 दे रहे होंगे। 
विज्ञापन


वहीं अब अगर एसबीआई इंटरेस्ट रेट को घटाकर के 8.10 करता है तो फिर लोन की हर महीने ईएमआई 14,814.95 हो जाएगी। वहीं पूरे लोन अमाउंट पर 33,33,382 रुपये देने होंगे। इस हिसाब से आपको हर महीने 352 रुपये की बचत होगी। इसके अलावा पूरे लोन पर 126436 रुपये की सेविंग होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें