फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IDBI बचत खाते पर नहीं लेगा सर्विस चार्ज

Fri, 28 Sep 2012 01:17 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आईडीबीआई बैंक ने ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा अपने साथ जोड़ने के लिए बचत खातों के कई वर्गों में सर्विस चार्ज हटाने का फैसला किया है। बैंक एक अक्टूबर 2012 से इन खातों पर दी जा रही कई सुविधाओं पर कोई सर्विस चार्ज नहीं लेगा।
विज्ञापन


बैंक ने ‘सबका सेविंग अकाउंट’ और ‘सबका बेसिक सेविंग अकाउंट’ पर कई तरह के सर्विस चार्ज हटा लिए हैं। इसके तहत बैंक जहां जीरो बैलेंस पर खाते खोल रहा है वहीं इस खाते को बनाए रखने के लिए ग्राहकों को न्यूनतम राशि भी रखनी जरूरी नहीं होगी। बैंक ने इसके तहत इंटरनेशनल डेबिट कम एटीएम कार्ड पर वार्षिक शुल्क साथ ही उससे संबंधित दूसरे प्रमुख शुल्क खत्म कर दिए हैं।

अभी बैंक इन सेवाओं के 110 रुपये ग्राहकों से लेता है। हालांकि बैंक ने अब सबका सेविंग अकाउंट और सबका बेसिक सेविंग अकाउंट के ग्राहकों को आईडीबीआई एटीएम या दूसरे एटीएम से राशि निकालने को सीमित कर दिया है। इन खातों के ग्राहक एक माह में अधिकतम चार बार ही राशि निकाल सकेंगे। बैंक ने इसी तरह सबका सेविंग अकाउंट पर एनईएफटी ट्रांजैक्शन एक लाख रुपये तक ही करने की सीमा लगा दी है। हालांकि यह ट्रांजैक्शन मुफ्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें