आयकर विभाग ने 70 वर्षीय वरिष्ठ नागरिकों को राहत देते हुए पांच लाख रुपये तक जमा करने पर पूछताछ से छूट दे दी है। शर्त ये है कि पांच लाख रुपये नोटबंदी के बाद जमा किए गए हों।
वहीं 70 वर्ष से कम उम्र वालों की जमा सीमा 2.5 लाख ही है और अगर उन्होंने 8 नवंबर के बाद अकाउंट में 2.5 लाख से ज्यादा जमा किए हैं तो उनसे पूछताछ की जा सकती है। वित्त मंत्रालय के अधिकारी ने ये साफ किया है कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है हम हर किसी के पीछे नहीं भाग रहे हैं जिन्होंने नोटबंदी के बाद 8 नवंबर से 30 दिसंबर 2016 तक अपनी जमा पूंजी बैंक में जमा की हैं हम उन्हीं खातों की जांच कर रहे हैं।