फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी अवधि, कम ईएमआई के होम लोन लाएं बैंक

Sat, 10 Nov 2012 11:56 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी एक रिपोर्ट में सुझाव दिया है कि बैंकों को कम ईएमआई और 30 साल तक की अवधि में चुकाए जा सकने वाले होम लोन लाए जाने की संभावना पर गौर करना चाहिए।
विज्ञापन


इसमें यह भी कहा गया है कि बैंकों को 7-10 साल की अवधि के बाद ब्याज दरों को फिर से तय करने के प्रावधान के जरिए लंबी अवधि के फिक्स्ड दर के होम लोन को प्रचलन में लाना चाहिए। आरबीआई ने ये सुझाव लंबी अवधि के फिक्स्ड ब्याज दर के लोन को और अधिक व्यवहारिक बनाए संबंधी विषय पर तैयार रिपोर्ट में दिए हैं।

आरबीआई ने रिपोर्ट पर 23 नवंबर तक लोगों से उनकी राय मांगी है। मौजूदा समय में बैंक अधिकतम 15-20 साल की अवधि के लिए होम लोन देते हैं। इसके अलावा बैंकों को पांच से अधिक अवधि के लिए फिक्स्ड डिपोजिट को भी बढ़ावा देने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन


साथ ही कहा गया है कि सरकारी सिक्योरिटी की तर्ज पर बैंक 30 वर्षीय बांडों के जरिए अपना फंड बढ़ा सकते हैं। 1977 से 2000 के बीच में फिक्स्ड रेट लोन प्रोडक्टर काफी प्रचलन में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें