फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपने अपनी चेक बुक बदलवा ली है?

Wed, 06 Mar 2013 01:23 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आपने अब तक अपनी चेक बुक नहीं बदलवाई है तो इसे एक अप्रैल से पहले जरूर बदलवा लें। दरअसल सभी सरकारी विभागों में एक अप्रैल से सरकारी लेने-देन में पुराने चेक स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन


अब सभी विभाग ई-पेमेंट व्यवस्था से जुड़ जाएंगे। इसके अलावा एक अप्रैल से इलेक्ट्रॉनिक कोड वाले नए चेक की बंदिश लागू हो जाएगी।

ई-पेमेंट व्यवस्था के अंतर्गत जवाहर भवन और कलेक्ट्रेट ट्रेजरी से जुड़े विभागों का कोई भी बैंक चेक स्वीकार नहीं किया जाएगा। शासन ने 31 मार्च से पहले ही इस संबंध में सारी कार्यवाही पूरा कर लेने को कहा है।

हालांकि वेतन, पेंशन व अन्य सरकारी धनराशि जारी करने के लिए वेतन बिल बनाने का काम पहले की तरह अब भी जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश के विभागीय अफसरों ने बताया कि इसके लिए विभागों के आहरण-वितरण अधिकारियों को इस व्यवस्था को लेकर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। नई व्यवस्था का फायदा ये होगा कि वेतन व पेंशन के अलावा विभागों को आगामी वित्तीय वर्ष में मिलने वाले बजट, छात्रवृत्ति व अन्य सरकारी मदद लाभार्थी के खाते में जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा पहली अप्रैल से इलेक्ट्रॉनिक कोड वाले चेक अनिवार्य हो जाएंगे। आरबीआई ने पहले यह व्यवस्था एक जनवरी से लागू करने की बात कही थी जिसे एक अप्रैल के लिए बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें