फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-वाहन खरीदना हुआ सस्ता, जीएसटी काउंसिल ने घटाया स्लैब, नई दरें अगस्त से होंगी लागू

Sat, 27 Jul 2019 01:36 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी (GST) काउंसिल की बैठक हुई, जिसमें ऑटो सेक्टर के लिए बड़ा फैसला लिया गया। बैठक में ई-वाहनों पर जीएसटी की दर को 12 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी कर दिया गया है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जर पर लगने वाले जीएसटी में भी कटौती हुई है। इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जर की जीएसटी दर पांच फीसदी हो गई है, जो पहले 18 फीसदी थी। नई दरें एक अगस्त से लागू होंगी। 

विज्ञापन


 


जीएसटी परिषद ने इलेक्ट्रिक बसों पर भी लिया फैसला

इतना ही नहीं, ई-वाहनों पर जीएसटी दर घटाने के अतिरिक्त जीएसटी परिषद ने स्थानीय अधिकारियों द्वारा इलेक्ट्रिक बसों के इस्तेमाल करने पर भी जीएसटी में छूट को मंजूरी दे दी है। ऑटो सेक्टर को पहले से ही जीएसटी बैठक से काफी उम्मीदें थीं। 

25 जुलाई को होनी थी बैठक

पहले जीएसटी काउंसिल की बैठक 25 जुलाई को होनी थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया दिया गया था। दरअसल संसद में चल रहे बजट सत्र में वित्त मंत्री को राज्य सभा में आईबीसी बिल पर चर्चा के लिए शामिल होना था, जिसकी वजह से इस बैठक को टाल दिया गया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें