Income Tax Return for Corporates: सरकार ने मूल्यांकन वर्ष 2024-25 के लिए कॉर्पोरेट्स की ओर से आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा 15 दिन बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। सीबीडी ने एक परिपत्र जारी कर इसकी जानकारी दी। विस्तारित अवधि कर ऑडिट रिपोर्ट पर लागू होगी या नहीं जानने के लिए आगे पढ़ें।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आयकर विभाग ने मूल्यांकन वर्ष 2024-25 के लिए कॉर्पोरेट्स की ओर से आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा 15 दिन बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। शनिवार को यह जानकारी सामने आई। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक परिपत्र में कहा कि पिछली 31 अक्टूबर की समयसीमा बढ़ायी जाएगी।
विज्ञापन
मूल्यांकन वर्ष 2024-25 (वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कर रिटर्न दाखिल करने) के लिए नई समयसीमा अब 15 नंवबर है। नांगिया एंडरसन एलएलपी टैक्स पार्टनर के संदीप झुनझुनवाला के अनुसार कर रिटर्न दाखिल करने की यह विस्तारित अवधि कर ऑडिट रिपोर्ट पर लागू नहीं होगी।