फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Income Tax Return: कॉर्पोरेट्स के लिए कर रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा 15 दिन बढ़ी, सीबीडीटी ने लिया फैसला

Sat, 26 Oct 2024 01:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Income Tax Return for Corporates: सरकार ने मूल्यांकन वर्ष 2024-25  के लिए कॉर्पोरेट्स की ओर से आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा 15 दिन बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। सीबीडी ने एक परिपत्र जारी कर इसकी जानकारी दी। विस्तारित अवधि कर ऑडिट रिपोर्ट पर लागू होगी या नहीं जानने के लिए आगे पढ़ें।
विज्ञापन
आयकर रिटर्न - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने मूल्यांकन वर्ष 2024-25 के लिए कॉर्पोरेट्स की ओर से आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा 15 दिन बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। शनिवार को यह जानकारी सामने आई। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक परिपत्र में कहा कि पिछली 31 अक्टूबर की समयसीमा बढ़ायी जाएगी।
विज्ञापन


मूल्यांकन वर्ष 2024-25 (वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कर रिटर्न दाखिल करने) के लिए नई समयसीमा अब 15 नंवबर है। नांगिया एंडरसन एलएलपी टैक्स पार्टनर के संदीप झुनझुनवाला के अनुसार कर रिटर्न दाखिल करने की यह विस्तारित अवधि कर ऑडिट रिपोर्ट पर लागू नहीं होगी। 
विज्ञापन


इससे पहले सितंबर में, सीबीडीटी ने कर ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम समयसीमा सात दिन तक बढ़ाकर सात अक्टूबर कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें