फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं छुपा पाएंगे ब्लैक मनी, नया पोर्टल लगाएगा टैक्स चोरी पर लगाम

Wed, 17 May 2017 08:06 AM IST
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
arun jaitley
विज्ञापन
सरकार ने काले धन और टैक्स चोरी पर लगाम लगाने के लिए एक क्लीन मनी पोर्टल लांच किया है, जिससे की उन लोगों के बारे में आसानी से पता चल जाएगा कि जो कि बिना बताए काले धन को छुपा रहे हैं या फिर उससे कोई बड़ी खरीददारी कर रहे हैं।  
विज्ञापन


इस पोर्टल को लांच करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सरकार की उन लोगों पर नजर हैं जिनको अभी भी लगता है कि वो टैक्स की चोरी कर लेंगे और किसी को पता भी नहीं चलेगा। 

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (सीबीडीटी) के द्वारा लांच की गई इस वेबसाइट के जरिए सरकार को उन लोगों के बारे में भी पता चल जाएगा जो कि अभी तक टैक्स चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं और अपने काले धन को बड़ी खरीददारी या फिर उसको जमा कर रहे हैं।
विज्ञापन


अभी तक सरकार ने 18 लाख लोगों को इस पोर्टल के जरिए पकड़ लिया है, जिनके ट्रांजेक्शन उनकी प्रोफाइल से काफी ज्यादा हो रहे हैं। 

सरकार करेगी हाई वैल्यू ट्रांजेक्शन का वेरिफिकेशन

सरकार ने कहा है कि वो इस पोर्टल के माध्यम से हाई वैल्यू ट्रांजेक्शन का वेरिफिकेशन करेगी। जैसे ही व्यक्ति अपना पैन नंबर सबमिट करेगा वैसे ही '2016 के कैश ट्रांजेक्शन' नाम से एक लिंक वेबसाइट पर दिखेगा।

वहां पर टैक्सपेयर को अपने ट्रांजेक्शन वैरिफाई करवाने के लिए डिटेल भरनी होगी। इसके बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट एसएमएस और ई-मेल के जरिए उनको ट्रांजेक्शन वैरिफाई करने के बारे मे सूचित करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें