फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीएफ, किसान विकास पत्र के ब्याज दरों में सरकार ने की कटौती

Fri, 30 Sep 2016 06:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में 10 बेस प्वाइंट्स तक कटौती कर दी है। यह कटौती वित्तीय वर्ष 2016-17 के तीसरे तिमाही, अक्टूबर से दिसंबर तक लागू रहेंगी। सरकार के इस कदम से पब्लिक प्रोविडेंट फंड, किसान विकास यात्रा, सुकन्या समृद्धि अकाउंट में पैसे जमा करने पर कम ब्याज मिलेगा। बता दें कि 100 बेस प्वाइंट्स में 1 प्रतिशत होता है।
विज्ञापन


पब्लिक प्रोविडेंट फंड में इस वित्तीय वर्ष के दुसरी तिमाही तक 8.1 फीसदी व्याज मिलता था, लेकिन अब यह ब्याज दर 8 फीसदी होगा। किसान विकास पत्र में दुसरी तिमाही तक पैसा जमा करने पर 7.8 फीसदी ब्याज मिलता था लेकिन अब यह ब्याज दर 7.7 फीसदी होगी। इसके साथ ही किसान विकास पत्र के परिपक्वता अवधि भी 110 महीने से बढ़कर 112 महीने हो गई है।

छोटी बचत योजनाओं के लिए वित्त मंत्रालय हर तिमाही ब्याज दर जारी करता है। पंच वर्षीय वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के ब्याज दरों में भी आधा फीसदी कटौती करते हुए ब्याज दर 8 फीसदी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें