अटल पेंशन योजना को और ज्यादा लोगों से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार इस बार के बजट में दो जरूरी घोषणाएं कर सकती है। इस तरह का प्रस्ताव इस योजना को मैनेज करने वाली संस्था पेंशन फंड रेग्यूलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) ने वित्त मंत्रालय को दिया है।
फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक जो प्रस्ताव पीएफआरडीए ने सरकार को दिया है, उसके मुताबिक पेंशन राशि और प्रवेश की अधिकतम आयु सीमा को बढ़ाया जा सकता है। वित्त मंत्रालय के अनुसार पीएफआरडीए आयु सीमा को 50 साल और पेंशन राशि को 10 हजार रुपये प्रति माह करना चाहता है।
अटल पेंशन योजना को केंद्र सरकार ने 2015 में शुरू किया था। फिलहाल जो नियम है उसके मुताबिक 18 से 40 साल की उम्र का कोई भी नागरिक इस योजना का हिस्सा बन सकता है। इसके लिए 42 रुपए महीने की बचत से शुरुआत की जा सकती है। इसमें न्यूनतम 1,000 रुपये से 5,000 रुपये के बीच मासिक पेंशन की गारंटी मिलती है। यह धनराशि कस्टमर के अंशदान पर निर्भर करता हैइसमें खाताधारक की मौत के बाद उसके पति या पत्नी को हर महीने पेंशन मिलती है।
ति माह 5000 रुपये की पेंशन के लिए आपको हर महीने 210 रुपये से लेकर 1454 रुपये जमा करने पड़ सकते हैं। अगर इस दौरान व्यक्ति और उसकी पत्नी की मौत हो जाती है तो उनके नॉमिनी को 8,50,000 रुपये की एकमुश्त रकम मिलेगी।