फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी से ना हों परेशान, यहां से सस्ते में खरीद सकते हैं सिलेंडर

Thu, 02 May 2019 03:11 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

महीने के पहले ही दिन सरकारी तेल कंपनियों ने आम आदमी को झटका दिया था। सरकारी सेक्टर की तेल कंपनियों ने रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी कर दी थी। इस इजाफे के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम छह रुपये बढ़ गए हैं। वहीं गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 22.5 रुपये बढ़ी है। यह कीमत एक मई से ही लागू हो गई है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे सस्ते में गैस सिलेंडर खरीद सकते हैं। कई सरकारी कंपनियां ऐसी हैं जो गैस सिलेंडर में भारी छूट देती है। आइए जानते हैं कि आप इन कंपनियों से कैसे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। 

ये कंपनियां दे रही है गैस सिलेंडर पर छूट

एचपीसीएल (HPCL), बीपीसीएल (BPCL) और आईओसी (IOC) अपने ग्राहकों को सस्ते में गैस सिलेंडर दे रही है। खास बात ये है कि ग्राहकों को यह डिस्काउंट ना केवल सब्सिडी वाले सिलेंडर पर मिलेगा, बल्कि बगैर सब्सिडी वाले सिलेंडर पर भी मिलेगा।

इतने रुपये सस्ता मिलेगा गैस सिलेंडर

गैस बुकिंग के दौरान छूट पाने के लिए आपको सिर्फ अपने भुगतान करने का तरीका बदलना होगा। ऐसा करने से आप एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करने के दौरान छूट पा सकते हैं। सिलेंडर के लिए अगर आप कैशलेस लेनदेन करते हैं तो सरकार की ओर से आपको पांच रुपये की छूट मिलेगी। इस माध्यम से केंद्र सरकार देश में कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा दे रही है। 

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें