मकान खरीदने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी फविस्ता ने मुबंई, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अपनी सेवाएं बहाल की हैं।
आशियाना तलाश रहे ग्राहकों के लिए कंपनी ऑनलाइन रियल एस्टेट पोर्टल (डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट फविस्ता डॉट कॉम) के जरिए भी मदद करेगी ताकि संपत्ति खरीद के सही और सटीक निर्णय लेने में खरीदारों की सहायता की जा सके।
फविस्ता के सीईओ मनीष सिन्हा ने बताया कि ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए कंपनी ने एक पारदर्शी मॉडल तैयार किया है। इसके जरिए संपत्ति की खरीद, बिक्री, किराया और लीज के सौदों में उन्हें एक बेहतर अनुभव मिल सकेगा।
उन्होंने बताया कि कंपनी की एक विशेषज्ञ टीम वेबसाइट पर मकान में मिलने वाली सुविधाओं, सुरक्षा और स्टाइल के आधार पर उसका मूल्यांकन करेगी। जबकि मोबाइल एप्लीकेशन की मदद से दूर दराज के ग्राहक भी मकान को देख सकेंगे। गौरतलब है कि कंपनी की योजना चालू वित्त वर्ष में देश के महानगरों के साथ छोटे शहरों में भी अपने सेवाएं प्रदान करने की है।