आरबीआई ने करीब 3 माह पहले बैंकों को निर्देश देते हुए कहा था कि 1 जनवरी 2019 से नॉन सीटीएस चेक बुक का प्रयोग पूरी तरह से बंद करें। आरबीआई के निर्देश के पालन में बैंक ऐसे चेक को लेना पूरी तरह से बंद करने जा रहे हैं।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) पहले से ही इस तरह की चेक बुक का प्रयोग करना बंद देगा। अब एसबीआई के ग्राहक 12 दिसंबर से पुरानी चेक बुक का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। एसबीआई ने चेक बुक सरेंडर करने और नई चेक बुक जारी करने के लिए ग्राहकों को मैसेज भेजना भी शुरू कर दिए हैं।
भर लें अपना आईटीआर रिटर्न
अगर आपने वित्त वर्ष 2017-18 का आयकर रिटर्न (आईटीआर) अभी तक दाखिल नहीं किया है तो उसको 31 दिसंबर से पहले कर लें। इस आईटीआर को फाइल करते वक्त आपको 5 हजार रुपये जुर्माना भी देना पड़ेगा।
हालांकि अगर आप 1 जनवरी से लेकर 31 मार्च 2019 तक आईटीआर फाइल करेंगे तो फिर यह राशि बढ़कर 10 हजार रुपये हो जाएगी। इसलिए हमारी सलाह है कि अपने आयकर रिटर्न को आज ही फाइल कर दें, जिससे पांच हजार रुपये का अतिरिक्त जुर्माना देने से आप बच जाएंगे।