अगर आपके पास बैंक द्वारा जारी किया गया पुराना मैग्नेटिक स्ट्रिप वाला एटीएम कार्ड है तो फिर वो 1 जनवरी से पूरी तरह से ब्लॉक हो जाएगा। 1 जनवरी से केवल ईएमवी चिप वाला एटीएम कार्ड ही प्रयोग में लाया जा सकेगा। हालांकि एसबीआई ने 28 नवंबर को ही पुराने डेबिट कार्ड का प्रयोग पूरी तरह से बंद कर दिया था।
पुराने कार्ड को स्वीकार नहीं करेंगी मशीन
पुराने कार्ड के बदले ग्राहकों को ईएमवी चिप वाला डेबिट कार्ड लेना होगा। इसके लिए साल 2018 की डेडलाइन तय की गई है। अगर ग्राहक डेडलाइन से पहले ऐसा नहीं करेंगे तो डेडलाइन खत्म होने के बाद वह एटीएम से ट्रांजेक्शन नहीं कर सकेंगे, क्योंकि ये एटीएम मशीनें पुराने कार्ड को स्वीकार नहीं करेंगी।
एटीएम कार्ड का कनवर्जन प्रोसेस में किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा और यह बिल्कुल मुफ्त होगा। एसबीआई का हाल ही में 6 अन्य बैंकों के साथ मर्जर हुआ है और बैंक के ग्राहकों की संख्यां में बड़ा इजाफा हुआ है। ऐसे में इस कदम का असर करोड़ों बैंक ग्राहकों पर पड़ेगा।
दो हैं तरीके
अपने पुराने कार्ड को नए कार्ड से बदलने के लिए आपके पास दो तरीके हैं। पहले तरीके में आपको ऑनलाइन नेटबैंकिंग का माध्यम है और दूसरे में अपनी ब्रांच में खुद जाकर के बदलवाने की प्रक्रिया। पहले हम आपको ब्रांच वाला तरीका बताते हैं।
अगर आपके पास इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा नहीं है तो फिर आप अपने घर के पास वाली ब्रांच या फिर जहां पर आपका खाता है, वहां जाना होगा। बैंक में जाकर के आपको एक फॉर्म भरना होगा और उसे जमा कर देना होगा। बैंक का कर्मचारी आपके द्वारा फॉर्म में दी गई जानकारी को तस्दीक करके कार्ड बदलने की प्रक्रिया को शुरू कर देगा। फिर आपके पास नया कार्ड आ जाएगा।