फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 steps: पोस्ट ऑफिस से बैंक में ऐसे ट्रांसफर करें PPF अकाउंट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीएफ अकाउंट बैंक ही नहीं, बल्कि पोस्ट ऑफिस में भी खोला जा सकता है। ऐसे में कई बार लोग पीपीएफ अकाउंट को पोस्ट ऑफिस से अपने बैंक में ट्रांसफर करना चाहते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में उन्हें अक्सर इधर-उधर भटकना पड़ जाता है। आइए जानते हैं कैसे अपने पीपीएफ अकाउंट को पोस्ट ऑफिस से बैंक में ट्रांसफर करें।
विज्ञापन


ब्रांच का चुनाव

सबसे पहले अपने बैंक से यह पता करें कि उसकी कौन सी ब्रांच पीपीएफ डिपोजिट लेती है। इसके बाद आपको अपना पीपीएफ अकाउंट उस ब्रांच में ट्रांसफर करने के लिए एक एप्लिकेशन भरनी होती है।

एप्लिकेशन

एप्लिकेशन फॉर्म को भरकर पोस्ट ऑफिस में जमा कर दें। इस एप्लिकेशन में फॉर्म में उस बैंक की जानकारियां देना भी जरूरी होता है, जिसमें आप अपना पीपीएफ अकाउंट ट्रांसफर कराना चाहते हैं। साथ ही, ओरिजनल पासबुक भी इस एप्लिकेशन के साथ अटैच करनी होती है।
विज्ञापन

वेरिफिकेशन

एप्लिकेशन जमा होने के बाद पोस्ट ऑफिस जरूरी वेरिफिकेशन करता है और व्यक्ति का अकाउंट बंद कर देता है। इसके बाद अकाउंट की जानकारियां, नॉमिनेशन फॉर्म, जिस दिन अकाउंट बंद हुआ तब कर अकाउंट में जमा की गई रकम आदि को बैंक को भेज दिया जाता है। साथ ही, इसकी जानकारी बैंक के साथ-साथ खाताधारक को भी दी जाती है।

नया अकाउंट

पीपीएफ अकाउंट को पोस्ट ऑफिस से बैंक में ट्रासंफर होने में करीब 10 तक का वक्त लग सकता है। जैसे ही अकाउंट ट्रांसफर की जानकारी आपको मिले तो आप बैंक में फॉर्मेलिटी पूरी करने के लिए जा सकते हैं। इसके बाद बैंक की तरफ से नई पासबुक इश्यू कर दी जाती है।
विज्ञापन

यह भी जानें

- पीपीएफ के नियमों के अनुसार पीपीएफ अकाउंट एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस और एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट या ब्रांच में भी ट्रांसफर किया जा सकता है।

- ट्रांसफर की स्थित में पीपीएफ अकाउंट को निरंतर चल रहा अकाउंट ही माना जाता है, न कि एक नया अकाउंट।

- अब खाताधारक अपने पीपीएफ अकाउंट को मैनेज करने के लिए इंटरनेट बैंकिंग सुविधा का भी इस्तेमाल कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें