फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

fixed deposit: पैसे कमाने का आखिरी मौका: इन बैंकों में चल रही है खास एफडी योजना, आज ही उठाएं लाभ

Wed, 31 Mar 2021 11:53 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
fixed deposit scheme - फोटो : pixabay
विज्ञापन

कोरोना काल में आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति बिगड़ी है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए देश के दिग्गज बैंकों की कुछ खास योजनाएं उपलब्ध हैं। वरिष्ठ नागरिकों को घटते ब्याज दरों से बचाने के लिए बैंको ने उन्हें तोहफा दिया है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजना उपलब्ध है, ताकि उम्र के आखिरी पढ़ाव में वे बिना किसी परेशानी के अपनी जरूरतें पूरी कर सकें। वरिष्ठ नागरिक बचत योजनाओं में अन्य बचत योजनाओं की तुलना में अधिक ब्याज मिलता है। 

विज्ञापन

सिर्फ आज तक उपलब्ध हैं योजनाएं
ये योजनाएं मई 2020 में लॉन्च हुई थीं। लेकिन बैंकों द्वारा दी गईं ये स्पेशल स्कीम सिर्फ आज यानी 31 मार्च 2021 तक उपलब्ध हैं। इसलिए इनका फायदा उठाने के लिए आप जल्द से जल्द अप्लाई करें। बैंकों द्वारा लॉन्च की गई स्पेशल स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को लाभ के रूप में फिक्सड डिपॉजिट (FDs) में ज्यादा ब्याज दर प्राप्त का लाभ मिलेगा।

आइए जानते हैं इन योजनाओं के बारे में-

विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक स्पेशल एफडी स्कीम
एचडीएफसी बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को 75 आधार अंक अधिक ब्याज मिलता है। इस स्पेशल स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को 6.25 फीसदी तक का रिटर्न मिलेगा। 

ICICI बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम
आईसीआईसीआई बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा लाभ देता है। स्पेशल डिपॉजिट पर आईसीआईसीआई बैंक 80 आधार अंक ज्यादा ब्याज देता है। आईसीआईसीआई बैंक गोल्डन ईयर्स एफडी स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को सालाना 6.30 फीसदी ब्याज मिलता है। 

बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशल एफडी स्कीम 
बैंक ऑफ बड़ौदा वरिष्ठ नागरिकों को 100 आधार अंक ज्यादा ब्याज का लाभ देता है। पांच साल से 10 साल की अवधि तक वरिष्ठ नागरिकों द्वारा इस स्कीम में जमा किए जाने पर उन्हें 6.25 फीसदी ब्याज मिलता है।

ऐसे चुनें सही एफडी
  • बैंक हर अवधि की एफडी पर अलग ब्याज दर देते हैं। निवेश के लक्ष्य को देखकर सही अवधि और ज्यादा ब्याज दर चुनें। 
  • पैसे लगाने से पहले बैंक की साख को परखें और क्रिसिल, इक्रा पर रेटिंग की जांच करें।
  • भुगतान के तरीकों की जानकारी लें। बैंक संचयी एफडी में ब्याज दर का भुगतान परिपक्वता अवधि पर ही करते हैं। गैर संचयी एफडी पर ब्याज का भुगतान विकल्प के तहत तिमाही, छमाही या सालाना हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें