फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की कार्यशैली से लोगों का बढ़ा गुस्सा, हर घंटे आरबीआई के पास आती हैं 11 शिकायतें

Wed, 13 Jun 2018 01:33 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आज तक आपने बैंकों से हुई धोखाधड़ी के बारे में लगातार खबरें पढ़ी या फिर सुनी होंगी। लेकिन क्या आपको मालूम है कि देश के लाखों लोग भी बैंकों की कार्यशैली से परेशान हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पिछले आठ सालों का आंकड़ा जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


हर घंटे 11 शिकायतें
आरबीआई ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि बैंकिंग ऑम्बस्डमैन के पास हर घंटे 11 शिकायतें आ रही हैं। 1 अप्रैल 2010 से लेकर 31 मार्च 2018 तक आरबीआई के पास 5 लाख लोग शिकायत कर चुकें हैं। 
विज्ञापन


20 फीसदी लोगों ने की इसकी शिकायत
आरबीआई ने कहा है कि 20 फीसदी लोगों ने केवल एटीएम, डेबिट कार्ड व क्रेडिट कार्ड को लेकर के शिकायत दर्ज की है। वहीं 38 फीसदी लोगों ने बैंक द्वारा किए गए वादे को भूलने को लेकर के शिकायत दर्ज कराई है। वहीं 8 फीसदी लोगों ने समय पर पेंशन न मिलने के बारे में ऑम्बस्डमैन को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन

2016-17 में मिली सबसे ज्यादा शिकायतें

2016-17 में करीब 1.3 लाख लोगों (27 फीसदी) ने बैंक कर्मियों के खराब व्यवहार को लेकर के शिकायत दर्ज कराई हैं। हालांकि बैंक के केवल 0.2 फीसदी ग्राहकों को पत्र लिखने के बाद कुछ समाधान मिला है। ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक भी शिकायत मिलने के बाद इस पर कार्यवाही करने में देरी करते हैं। 

सरकारी बैंकों के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें
रिपोर्ट के मुताबिक 2.8 लाख लोगों ने सरकारी बैंकों के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई हैं। वहीं दूसरे नंबर पर निजी बैंक हैं। हालांकि आरबीआई ने केवल शिकायतों के बारे में उल्लेख किया गया है, लेकिन कुल राशि के बारे में जिक्र नहीं किया है। हालांकि यह रकम लाखों में हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें