फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफ पर मिल सकता है 8.65 फीसदी का ब्याज, EPFO स्टॉक मार्केट में करेगा 15 फीसदी निवेश

Wed, 21 Feb 2018 12:45 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
epfo
विज्ञापन
वित्त वर्ष 2018-19 में पीएफ पर मिलने ब्याज दर में बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है और यह 8.65 फीसदी ही बनी रह सकती है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के ट्रस्टी की 22 फरवरी को होने वाली बैठक में इस पर मुहर लग सकती है। 
विज्ञापन


5 करोड़ से अधिक अंशधारक
ईपीएफओ के अभी करीब 5 करोड़ सदस्य हैं। सूत्रों का कहना है कि ईपीएफओ ने इस वित्त वर्ष के लिए मौजूदा ब्याज दर को बरकरार रखने के लिए इस महीने की शुरुआत में 2886 करोड़ की कीमत के ईटीएफ को बेच चुका है। संगठन ने 2016-17 के लिए 8.65 फीसदी ब्याज दर की घोषणा की थी, जबकि 2015-16 में यह 8.8 फीसदी थी। 

ईपीएफओ इस साल बनेगा पेपरलेस 
उमंग ऐप के जरिए पीएफ खाते की अद्यतन जानकारी रखना अब आसान हो गया है। वह समय दूर नहीं जब ईपीएफओ पूरी तरह से डिजिटल हो जाएगा और इससे जुड़ी सेवाओं का लाभ कहीं भी बैठकर लिया जा सकेगा। इस वर्ष ईपीएफओ को पूरी तरह पेपरलेस बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

15 फीसदी अंश होगा स्टॉक मार्केट में निवेश

epfo
ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की गुरुवार को बैठक में फैसला लिया गया है कि अब से अंशधारकों के हर महीने जमा होने वाली रकम का कुछ हिस्सा स्टॉक मार्केट में निवेश किया जाएगा। बाकी रकम रकम कैश के तौर पर पीएफ खाते में दिखेगी। इसी वजह से पीएफ में ब्याज दर को कम किया जाएगा। 

रिटायरमेंट, खाता बंद करने पर मिलेगा पैसा
ईपीएफओ ने अब तक ईटीएफ में 32300 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस बैठक में ईटीएफ यूनिट को रिडीम करने का फॉर्मूला भी तय हुआ है जिसके मुताबिक रिटायरमेंट या पीएफ खाता बंद करने पर ईटीएफ यूनिट रिडीम हो सकेगी। इसके अलावा क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया तेज़ करने की भी कवायद जारी है और आगे सेंट्रलाइज्ड पेमेंट सिस्टम को मंज़ूरी मिल सकती है। अब एनपीसीआई के जरिए पेमेंट होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें