फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO से जल्द मिलने वाली ये बुरी खबर, इस वजह से लेना पड़ेगा ये फैसला

Sun, 26 Nov 2017 03:10 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
epfo
विज्ञापन
अगर आपका पीएफ खाता है तो फिर जल्द ही एक बुरी खबर आने वाली है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) जल्द ही पीएफ खाताधारकों के लिए एक बड़ा फैसला लेने वाला है, जिससे उनको मिलने वाले ब्याज पर असर पड़ेगा। 
विज्ञापन


पिछले साल की तुलना में कम हो जाएगा ब्याज दर
ईपीएफओ का सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज एक फैसला लेने जा रहा है जिसमें ब्याज दर को 8.65 फीसदी से घटाकर के 8.50 फीसदी करने की घोषणा की जा सकती है। इसका मतलब यह है कि अगले महीने से एक साल के लिए आपके पीएफ अकाउंट में जमा पैसे पर बहुत कम ब्याज मिलेगा। 

15 फीसदी अंश होगा स्टॉक मार्केट में निवेश
ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की गुरुवार को बैठक में फैसला लिया गया है कि अब से अंशधारकों के हर महीने जमा होने वाली रकम का कुछ हिस्सा स्टॉक मार्केट में निवेश किया जाएगा। बाकी रकम रकम कैश के तौर पर पीएफ खाते में दिखेगी। इसी वजह से पीएफ में ब्याज दर को कम किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

15 फीसदी होगा निवेश

ईटीएफ यूनिट में 15 फीसदी का निवेश किया जाएगा। यही नहीं ईपीएफओ ने अब निजी क्षेत्र के डबल ए प्लस बॉन्ड्स में भी निवेश का फैसला किया है। इसके पहले वो ट्रिपल ए रेटिंग वाले बॉन्ड्स में ही निवेश करता था।

रिटायरमेंट, खाता बंद करने पर मिलेगा पैसा
ईपीएफओ ने अब तक ईटीएफ में 32300 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस बैठक में ईटीएफ यूनिट को रिडीम करने का फॉर्मूला भी तय हुआ है जिसके मुताबिक रिटायरमेंट या पीएफ खाता बंद करने पर ईटीएफ यूनिट रिडीम हो सकेगी।

इसके अलावा क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया तेज़ करने की भी कवायद जारी है और आगे सेंट्रलाइज्ड पेमेंट सिस्टम को मंज़ूरी मिल सकती है। अब एनपीसीआई के जरिए पेमेंट होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें