फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी छूटने के तीन साल बाद तक ईपीएफओ सदस्यों को मिलेगा बीमा लाभ!

Tue, 12 Apr 2016 04:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • अभी नौकरी में बने रहने तक ही मिलता है बीमा कवर
  • नौकरी जाने के बाद ऐच्छिक बीमा कवर के लिए सदस्यों को करना होगा कम योगदान
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपने सदस्यों की नौकरी छूटने के तीन साल बाद तक बीमा कवर उपलब्ध कराने के एक प्रस्ताव को मंगलवार को अपनी स्वीकृति दे सकता है। ईपीएफओ के लिए निर्णय लेने वाली शीर्ष इकाई सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (सीबीटी) की बैठक मंगलवार को होने वाली है। 
विज्ञापन


बैठक के एजेंडा के अनुसार, ईपीएफओ के सदस्यों को एंप्लॉइज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस (ईडीएलआई) की सदस्यता नौकरी छूटने के तीन साल बाद तक ऐच्छिक रूप से बरकरार रखने के एक प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। इसके लिए सदस्यों से कम योगदान लेने का प्रस्ताव है। अभी नियोक्ताओं को अपने कर्मचारियों के बीमा स्कीम के लिए उनके मूल वेतन का आधा प्रतिशत प्रीमियम के तौर पर देना होता है।

नौकरी छूटने के बाद कर्मचारी की सदस्यता या लाभ समाप्त हो जाते हैं। इसके अलावा ईपीएफओ उन अपरिचालित खातों पर भी ब्याज देने पर विचार कर सकता है जिनमें पिछले 36 महीनों से योगदान नहीं किया गया है। ऐसे खातों पर ईपीएफओ ने पहली अप्रैल 2011 से ब्याज देना बंद कर दिया था। इस बैठक में सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश की सीमा मौजूदा 50 प्रतिशत से बढ़ा कर 65 प्रतिशत करने पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें