फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआईआईटी: कंप्यूटर क्षेत्र में वर्ष 2020-21 के दौरान एफडीआई तीन गुना बढ़कर 26.14 खरब डॉलर हुआ

Mon, 31 May 2021 12:17 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली

सार

  • डीपीआईआईटी ने बताया कि भारत को वर्ष 2020-21 के दौरान कुल 59.63 अरब डॉलर का एफडीआई मिला, जिसका 43 प्रतिशत कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर क्षेत्र में प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
FDI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल में महत्वपूर्ण वृद्धि के साथ वर्ष 2020-21 के दौरान कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेश निवेश (एफडीआई) तीन गुना बढ़कर 26.14 अरब डॉलर हो गया।

विज्ञापन


उद्योग एवं आतंरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2019-20 में सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर क्षेत्र में 7.67 अरब डॉलर तथा वर्ष 2018-19 के दौरान 6.41 अरब डॉलर एफडीआई प्राप्त हुआ था।

डीपीआईआईटी ने बताया कि भारत को वर्ष 2020-21 के दौरान कुल 59.63 अरब डॉलर का एफडीआई मिला जिसका 43 प्रतिशत कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर क्षेत्र में प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


डेलॉइटी इंडिया के भागीदार रजत वाही ने कहा, देश में व्यवसायों के बढ़ते डिजिटलीकरण के साथ तकनीक क्षेत्र में लगातार वृद्धि हो रही है। यह गति विशेष कर लॉकडाउन के दौरान बढ़ी है और अगले दो-तीन साल तक इसके तेजी से बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, तकनीक में भारत के सक्षम होने से विदेशी निवेशक आकर्षित हुए हैं जिससे हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में बड़े पैमाने पर एफडीआई मिल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें