फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनियन और देना बैंक का कर्ज हुआ सस्ता

Fri, 08 Feb 2013 11:09 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आरबीआई द्वारा रेपो रेट और सीआरआर में कमी करने के बाद शुक्रवार को दो और बैंकों ने अपने कर्ज सस्ते कर दिए है। कर्ज सस्ता करने की कड़ी में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और देना बैंक शामिल हुए हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 0.25 फीसदी और देना बैंक ने 0.20 फीसदी कर्ज सस्ता कर दिया है।
विज्ञापन


बैंकों द्वारा कर्ज सस्ता करने से उनके फ्लोटिंग रेट पर कर्ज लेने वाले मौजूदा ग्राहकों की ईएमआई जहां कम हो जाएगी। वहीं नए ग्राहकों के लिए भी कर्ज सस्ता हो जाएगा। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपने बेस रेट को 0.25 फीसदी  घटाकर 10.25 फीसदी कर दिया है। वहीं देना बैंक का बेस रेट 0.20 फीसदी कम होकर 10.25 फीसदी हो जाएगा।

दोनो बैंकों की नई दरें नौ फरवरी 2013 से लागू होंगी। इसके पहले भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक , बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सहित हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी ने भी अपना कर्ज सस्ता कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें