फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर हो गई है ITR भरने में कोई गलती, तो ऐसे करें अपडेट

Wed, 04 Sep 2019 10:51 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर विभाग ने इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त रखी थी। 31 अगस्त को कुल 49,29,121 ई-रिटर्न फाइल हुए, जो किसी एक दिन के लिहाज से सबसे बड़ा आंकड़ा है। बीते साल अंतिम दिन लगभग 35 लाख लोगों ने रिटर्न भरा था। अगर आपने भी रिटर्न भरा है और उसमें अपनी जानकारी बदलना चाहते हैं, तो अब भी आपके पास वक्त है। 

विज्ञापन


कई बार हम रिटर्न भरते वक्त जल्दबाजी में गलत बैंक खाता भर देते हैं, जिसके कारण रिफंड नहीं मिल पाता। लेकिन चेंज आईटीआर फॉर्म पर्टिकुलर्स के जरिए आप अपना बैंक खाता, पता, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी बदल सकते हैं। आइए जानते हैं आप कैसे आईटीआर फॉर्म की डीटेल्स अपडेट कर सकते हैं। 
 

  • आईटीआर फॉर्म में भरी जानकारी में बदलाव के लिए आपको सबसे पहले www.incometaxindiaefiling.gov.in पर लॉगइन करना होगा। 
  • अब अकाउंट मेन्यू में जाकर 'सर्विस रिक्वेस्ट' पर क्लिक करें। अब 'रिक्वेस्ट टाइप' में 'न्यू रिक्वेस्ट' को सेलेक्ट करें। 
  • अब रिक्वेस्ट कैटिगरी के रूप मे 'चेंज आईटीआर फॉर्म पर्टिकुलर्स' भरें। जानकारी भरने के बाद इसे सब्मिट करें। 
  • इसके बाद आपको 'एक्नॉलेजमेंट नंबर' भरना होगा और जरूरी डिटेल डालनी होंगी और फिर इसे सब्मिट करें। 
  • अब ट्रांजेक्शन आईडी पर क्लिक करें। 

 

यह भी पढ़ें: ITR फाइल कर लिया है तो इन तरीकों से चेक करें टैक्स रिटर्न की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें