फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन वृद्धि में कंपनियां बरतेंगी सख्ती

Wed, 20 Feb 2013 10:35 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विकार दर में नरमी के चलते उद्योग जगत इस साल वेतन बढ़ोतरी को लेकर अपने हाथ सख्त रख सकता है। वैश्विक मानव संसाधन सलाहकार फर्म एऑन हेविट के सालाना वेतन वृद्धि सर्वे में कहा गया है कि 2013 में कंपनियां औसतन 10.3 फीसदी की वेतनवृद्धि कर सकती हैं।
विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक, वेतन वृद्धि को लेकर सभी सेक्टरों में काफी भिन्नता रहेगी। वित्तीय सेवाएं, तकनीकी, आउटसोर्सिंग  में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया है। वेतन वृद्धि को लेकर यह सेक्टर सतर्कता बरत सकते हैं।

एऑन हेविट इंडिया के पार्टनर (टैलेंट एवं रिवार्ड्स) संदीप चौधरी का कहना है कि आर्थिक विकास दर का पूर्वानुमान घटने के बीच देश में इस बार औसत वेतनवृद्धि दशक की सबसे कम बढ़ोतरियों में से रहेगी। हालांकि, महंगाई दर के तीन साल के निचले स्तर पर पहुंचने से कारोबारी भरोसा मजबूत हो रहा है और शेयर बाजारों में तेजी आ रही है।
विज्ञापन


हाल के कुछ वर्षों में वेतन बढ़ोतरी को लेकर संगठनों की व्यवस्था में नया बदलाव आया है। कम होते वेतन बजट के चलते कंपनियां आला अधिकारियों और अन्य स्टॉफ की वेतन बढ़ोतरी में काफी अंतर कर रही हैं। साल दर साल इनके वेतन के बीच का अंतर बढ़ता जा रहा है। इस साल मुख्य की-टैलेंट की औसत वेतन वृद्धि 14.1 फीसदी रहने का अनुमान है।

सेक्टरों में इस तरह रह सकते हैं हालात
वेतन वृद्धि के मामले में फार्मा इंडस्ट्री सबसे आगे रहेगी। फार्मा इंडस्ट्री 2013 में औसतन 13.5 फीसदी की वेतनवृद्धि कर सकती है। बढ़ती मांग और उपभोक्ताओं की बदलती प्राथमिकता के चलते एफएमसीजी इंडस्ट्री में वेतन वृद्धि का आंकड़ा 12.3 फीसदी रह सकता है। वहीं, सुस्त रफ्तार के चलते ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में वेतन बढ़ोतरी औसतन करीब 11 फीसदी रहने की उम्मीद है। वित्तीय क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों में कार्यरत कर्मियों के वेतन में इस साल औसतन 8 फीसदी की वृद्धि अनुमानित है। जबकि, टेलीकॉम सेक्टर 9.6 फीसदी की वेतन वृद्धि कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें