फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके पास भी है इंश्योरेंस, तो जिम या फिटनेस सेंटर की सदस्यता लेने पर मिल सकता है छूट कूपन

Sat, 05 Sep 2020 04:52 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
जिम - फोटो : pixabay
विज्ञापन

भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने स्वास्थ्य और बचाव परिदृश्य से जुडे नए दिशानिर्देश जारी किए। इसके तहत बीमा कंपनियां पॉलिसीधारकों को स्वास्थ्य सप्लिमेंट या योग केंद्रों के लिए छूट कूपन की पेशकश कर सकती हैं। इतना ही नहीं, तय योग्यताएं पूरी करने पर कंपनियां रिवॉर्ड पॉइंट भी दे सकती हैं। 

विज्ञापन


जिम की सदस्यता लेने पर मिल सकता है छूट कूपन
इस संदर्भ में इरडा ने अपने परिपत्र में कहा कि, 'सस्ते स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने के लिए कंपनियों को किसी भी स्वास्थ्य या बचाव फीचर को लोगों के बीच अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और रखरखाव के लक्ष्य से डिजाइन किया जाना चाहिए।' इस कार्यक्रम के तहत बीमा कंपनियां बीमित लोगों को स्वास्थ्य सप्लीमेंट की खरीद या योग केंद्र, जिम, खेल क्लब या फिटनेस सेंटर की सदस्यता लेने पर छूट कूपन या भुनाने योग्य वाउचर की पेशकश कर सकती हैं। 

विकल्प के तौर पर पेश किया जा सकता है फीचर
नए दिशानिर्देशों के मुताबिक इन फीचर को किसी पॉलिसी में विकल्प के तौर पर या एडऑन (अतिरिक्त) के तौर पर पेश किया जा सकता है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि इसे किसी भी बीमा उत्पाद में समाहित कर या उसके लाभ के तौर पर जोड़कर नहीं पेश किया जा सकता है। नियामक ने बीमा कंपनियों से इन फीचरों से बीमा की कीमत पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन कर उसे आवेदन के समय ग्राहक के समक्ष स्पष्ट रूप से उल्लेख करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें