फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर ठीक करेंगे अपना सिबिल स्कोर, तो लोन से जुड़ी समस्याओं का होगा हल

Sun, 10 Nov 2019 11:21 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हम हमेशा सुनते हैं कि क्रेडिट स्कोर खराब होने पर बैंक या फिर कोई भी वित्तीय कंपनी ऋण नहीं देती है। खराब क्रेडिट स्कोर के चलते क्रेडिट कार्ड भी नहीं बनता है। लोन किसी इंसान की क्रेडिट काबिलियत के आधार पर मिलता है। क्रेडिट इनफॉर्मेशन ब्यूरो इंडिया लिमिटेड (सिबिल) आपको 300 से 900 अंकों के बीच एक स्कोर प्रदान करता है। ये इस आधार पर तय होता है कि आपका पहले का क्रेडिट कार्ड उपयोग कितना है, आप अपना बैंक खाता कैसे रखते हैं, कोई चेक तो बाउंस नहीं हुआ है, मौजूदा लोन, बिना इंश्योरेंस के मौजूदा लोन, लोन के रीपेमेंट और आपने कितनी बार लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन दिया है। जिन लोगों को सिबिल स्कोर 700 से ज्यादा होता है उन्हें लोन आसानी से मिल जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपना स्कोर सुधारा लें।

क्या होता है क्रेडिट स्कोर ?

क्रेडिट स्कोर को आम बोलचाल की भाषा में सिबिल स्कोर भी कहा जाता है। भारत में इसे क्रेडिट इंफोर्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया (सिबिल) ने सबसे पहले इसे जारी करना शुरू किया था। शुरुआत में इसको लेने के लिए पैसे खर्च करने पड़ते थे। लेकिन यह अब आपको हर महीने फ्री मिलता है। अब देश में चार कंपनियां हैं जो कि क्रेडिट स्कोर मुहैया कराती है। ये कंपनियां हैं क्रिफ हाई मार्क क्रेडिट सर्विस, इक्वीफैक्स क्रेडिट सर्विस, एक्सपेरियन क्रेडिट सर्विस और ट्रांस यूनियन सिबिल लिमिटेड। आप इन चारों कंपनियों से हर महीने फ्री में प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, आज से SBI ने बदली एफडी पर ब्याज दर 

ऐसे जान सकते हैं अपना क्रेडिट स्कोर

आप अपना क्रेडिट स्कोर आसानी से जान सकते हैं। सिबिल की वेबसाइट पर आप आसानी से क्रेडिट स्कोर पता कर सकते हैं। इसके लिए www.cibil.com पर जाना होगा और ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। साथ ही आपको 550 रुपये का भुगतान भी करना होगा। एक बार ऑथेंटिकेशन प्रोसेस होने के बाद आप सिबिल स्कोर और रिपोर्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: पोस्ट ऑफिस की इन तीन योजनाओं से आपको होगा सबसे ज्यादा मुनाफा, नहीं होगी पैसों की कमी

ऐसे तय होती है स्कोर के हिसाब से ब्याज दर

क्रेडिट इंफोर्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया (सिबिल) द्वारा दिए गए स्कोर के हिसाब से लोन की ईएमआई तय होगी। मान लीजिए आपने किसी बैंक में होम लोन के लिए अप्लाई किया हुआ है और बैंक की ब्याज दर 8.35 फीसदी है तो अगर आपका स्कोर 760 प्वाइंट्स से ऊपर है तो 8.35 फीसदी की ब्याज दर पर आपको होम लोन मिलेगा। 

विज्ञापन


725 से 759 प्वाइंट्स होने पर 8.85 फीसदी और 724 से नीचे के प्वाइंट्स पर 9.35 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से लोन देना होगा। अगर आप पहली बार लोन के लिए अप्लाई कर रहे हैं या किसी प्रकार का कोई क्रेडिट स्कोर नहीं है, तो बैंक आपसे 8.85 फीसदी की दर से ब्याज चार्ज करेगा।  

इन पर निर्भर करता है सिबिल स्कोर

  • 30 फीसदी सिबिल स्कोर इस बात पर निर्भर करता है कि आप वक्त पर कर्ज चुका रहे हैं या नहीं।
  • 25 फीसदी सिक्योर्ड या अनसिक्योर्ड लोन पर निर्भर करता है।
  • 25 फीसदी क्रेडिट एक्सपोजर पर निर्भर करता है।
  • 20 फीसदी कर्ज के इस्तेमाल पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें