फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी-मोटी मरम्मतों के लिए उपयोग न करें कार बीमा, आगे चलकर होगा नुकसान

Fri, 04 Jan 2019 04:56 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक वाहन स्वामी अपनी कार का बीमा जरूर कराता है। बीमा कराने से सबसे बड़ा लाभ किसी दुर्घटना या फिर तोड़-फोड़ के समय मिलता है। हालांकि वाहन स्वामी अगर एक साल तक क्लेम न लें तो फिर इसका फायदा भी मिलता है। अगर आप गाड़ी पर बार-बार क्लेम लेते हैं, तो फिर आगे चलकर यह परेशानी का सबब भी बन सकता है। 

न ले छोटे मोटे क्लेम

अगर आप ने क्लेम नहीं किया है तो मोटर बीमा पॉलिसी के रिन्यूअल के समय आप नो क्लेम बोनस पाने के हकदार हो जाते हैं। यह मोटर बीमा के ओडी सेगमेंट में मिलता है। अगर आप साल के दौरान छोटे मोटे क्लेम से बचते हैं और माइनर रिपेयर के लिए खुद से भुगतान करते हैं तो नो क्लेम बोनस की वजह से रिन्यूअल के समय आपका प्रीमियम कम होगा।
विज्ञापन


मान लीजिए आपको गाड़ी की सर्विस और थोड़ी बहुत डेंटिंग-पेंटिंग करानी है और इसके लिए 5 से 12 हजार रुपये का खर्च आ रहा है। इस खर्च को आप अपनी जेब से दें और क्लेम न लें। अगर खर्चा 13 हजार रुपये या फिर इससे ज्यादा का है, तभी क्लेम लेने का फायदा है। इससे भविष्य में कराने जा रहे बीमा की राशि में आपको करीब 50 फीसदी की बचत हो सकती है। 

गाड़ी चोरी होने पर ऐसे नहीं मिलेगा क्लेम

आपको गाड़ी चोरी होने पर जल्दी से बीमा क्लेम नहीं मिलेगा। अगर आपके पास गाड़ी की दोनों चाबियां नहीं मिलेंगी तो फिर कंपनियां आपको बैरंग लौटा देंगी। हालांकि बीमा नियामक प्राधिकरण (इरडा) ने इस तरह का कोई नियम नहीं बनाया है, लेकिन देश की कई प्रमुख बीमा कंपनियां ने इसको सख्ती से लागू किया है। 
विज्ञापन

खरीदें लंबी अवधि की पॉलिसी

इरडा की नई गाइडलाइंस के मुताबिक सभी नई गाड़ियों के लिए लंबी अवधि वाला थर्ड पार्टी कवर लेना जरूरी हो गया है। लेकिन इसके साथ ही अपने से हुए नुकसान कवर को आप सुविधानुसार 1 या फिर 3 साल के लिए ले सकते हैं। इससे आपका खर्चा बचेगा। 

ट्रांसफर करें अपना नो क्लेम बोनस

नो क्लेम बोनस आपको तब मिलता है, जब आप पुरानी बीमा पॉलिसी की अवधि के दौरान किसी तरह का क्लेम नहीं लेते हैं। यह क्लेम आपको अपनी पुरानी गाड़ी को बेचने और नई गाड़ी खरीदने पर मिल सकता है। हालांकि इसके लिए आपको नई गाड़ी खरीदते वक्त बीमा पॉलिसी में अपना नाम ही देना होगा। 

अतिरिक्त सुरक्षा उपकरण

अगर आपकी गाड़ी में चोरी या दुघर्टना के वक्त नुकसान कम होने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपकरण लगे हैं तो फिर 5 फीसदी तक का डिस्काउंट प्रीमियम राशि पर मिल सकता है। आप इसके लिए बीमा सेवा देने वाली कंपनी को बोल सकते हैं। हालांकि इस तरह का डिस्काउंट लेने के लिए बिल की कॉपी को देना पड़ेगा। 

सावधानी से चुनिए ऐड ऑन कवर

बीमा कंपनियां गाड़ी का बीमा करते वक्त काफी सारे ऐड ऑन कवर भी बेचने का प्रयास करती हैं। इनमें जीरो डेपरिशिएसन के अलावा इंजन तक के लिए अलग से कवर होता है। यह सारे ऐड ऑन कवर आप सावधानी से चुनिए, क्योंकि फालतू कवर लेने पर आपको ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें