फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा वाहन-हेल्थ बीमा, इरडा ने दी मंजूरी

Sun, 26 Mar 2017 07:05 PM IST
amarujala.com, Submitted By : अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
1 अप्रैल से वाहन और हेल्थ का बीमा करवाना महंगा हो जाएगा। इन्श्योरेंस रेग्युलेटरी एंड डेवलपमेंट अथाॉरिटी (इरडा) ने जनरल इन्श्योरेंस कंपनियों को बीमा प्रीमियम बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इससे पहले इरडा ने थर्ड पार्टी इन्श्योरेंस का प्रीमियम रेट बढ़ाने को हरी झंडी दे दी थी। 
विज्ञापन


प्रीमियम में होगी 5 फीसदी की बढ़ोतरी

इरडा ने जिन कैटेगिरी में बीमा प्रीमियम बढ़ाने को कहा है उनमें कार, दोपहिया वाहन के साथ-साथ ग्रुप और सिंगल मेडीकल हेल्थ पॉलिसी शामिल हैं। इन सभी के बीमा पॉलिसी के लिए प्रीमियम में 5 फीसदी की बढ़ोतरी हो जाएगी। 

बीमा एजेंटों को मिलेगा रिवार्ड और कमीशन में होगी बढ़ोतरी

1 अप्रैल से बीमा एजेंटों का कमीशन बढ़ जाएगा और इसके साथ ही उनको रिवार्ड भी मिलेगा। इरडा ने कहा है कि जो एजेंट अच्छा काम करके दें उनको कंपनी की तरफ से अलग से प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसके अलावा पॉलिसी बेचने पर उनका कमीशन भी बढ़ाने के निर्देश इरडा ने कंपनियों को दे दिए हैं। इरडा ने कंपनियों से कहा है कि वो इस हिसाब से भी प्रीमियम का रेट अपने हिसाब से तय कर सकेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें