ग्रैच्युटी की सीमा 10 से 20 लाख करने के फैसले पर आज मंजूरी मिल सकती है। केंद्रीय कैबिनेट की आज होने वाली बैठक में सरकार इस बात का फैसला कर सकती है। यह विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली जीत के बाद पहली बैठक है।
इससे पहले केंद्रीय भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 1 मार्च को इस प्रस्ताव पर अपनी मंजूरी दी थी।
लोगों को मिलेगा डबल फायदा
ईपीएफओ ने सरकार को दो प्रस्ताव दिए थे, जिनमें से सरकार ने एक प्रस्ताव पर अपनी सहमति जता दी थी। अब पांच साल किसी संस्थान में नौकरी करने के बाद ग्रैच्युटी 10 लाख रुपये बढ़कर मिलेगी।
इसके लिए सरकार ने केंद्रीय भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी है। इससे लोगों को डबल फायदा मिलेगा। पहला तो यह कि किसी भी जगह पर नौकरी करने वाले व्यक्ति को ज्यादा ग्रैच्युटी मिलेगी। इसके साथ ही इस पर किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा।