फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द खरीदें घर, रीयल्टी में 12 फीसदी रिटर्न के ऑफर

Mon, 05 Nov 2012 10:59 AM IST
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आजकल कई डेवलपर्स खरीदार को 12 फीसदी सुनिश्चित रिटर्न का ऑफर दे रहे हैं। इसके अंतर्गत, डेवलपर्स खरीदार को प्रॉपर्टी बुक कराने के साथ ही 12 फीसदी सालाना रिटर्न का पोस्ट डेटेड चेक दे देते हैं। यह खरीदार के साथ-साथ डेवलपर्स दोनों के लिए लाभ का सौदा है।
विज्ञापन


मान लीजिए, किसी व्यक्ति ने किसी डेवलपर को 5 लाख रुपये देकर प्रॉपर्टी बुक कराई, जिस पर डेवलपर ने खरीदार को 12 फीसदी सालाना रिटर्न का चेक खरीदार को सौंप दिया। इस तरह, डेवलपर्स को जहां 12 फीसदी की दर पर ही 5 लाख रुपये मिल गए, वहीं खरीदार को अपने निवेश का रिटर्न मिलना भी शुरू हो गया। डेवलपर अमूमन इस तरह के ऑफर व्यावसायिक प्रॉपर्टी के लिए अधिक पेश करते हैं।

इस तरह के ऑफर में खरीदार को खासतौर से एहतियात बरतनी चाहिए। खरीदार को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वह जिस डेवलपर्स के यहां प्रॉपर्टी बुक करा रहे हैं, वह भरोसेमंद और सफल हो। इसके साथ-साथ उसका ट्रैक रिकॉर्ड भी अच्छा हो।
विज्ञापन


किसी नई कंपनी के साथ इस तरह का सौदा करने से बचना चाहिए। खरीदार को संबंधित कंपनी की हर तरह से पड़ताल कर लेनी चाहिए। इंटरनेट पर तमाम ऐसी वेबसाइट मिल जाएंगी, जिन पर डेवलपर्स के ट्रैक रिकॉर्ड, विश्वसनीयता, रिस्पांस और उपभोक्ताओं के प्रति जवाबदेही से जुड़ी खरीदारों की टिप्पणियां मिल जाएंगी।

इसके अलावा, रीयल्टी कारोबार से जुड़े सभी प्रशासनिक व नियामकीय दफ्तरों से भी डेवलपर्स और उसके प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी जुटा लेनी चाहिए। खरीदार यह सुनिश्चित कर लें कि डेवलपर्स जिस प्रोजेक्ट को ला रहा है वह किसी भी तरह के विवाद या कानूनी दांवपेच में तो नहीं उलझी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें