फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरो फीसदी ब्याज पर घर लाएं एलईडी टीवी

Mon, 05 Nov 2012 10:27 AM IST
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कंज्यूमर ड्यूरेबल उत्पादों में फ्लैट पैनल टीवी, डबल डोर रेफ्रीजरेटर, मल्टी स्प्लिट एसी आदि जैसे विकल्प आने से यह उत्पाद अब प्रीमियम वर्ग में भी पहुंच गए हैं। इन वर्ग के उत्पादों की कीमत अमूमन 30 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक पहुंच गई हैं। ऐसे में यदि आप प्लाज्मा टीवी, एलईडी टीवी, बड़े आकार वाले रेफ्रीजरेटर, एयर कंडीशनर आदि लेना चाहते हैं तो लोन भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन


त्योहारों में इन उत्पादों की खरीदारी के समय आपको कीमत के स्तर पर ऑफर्स के अलावा कर्ज में भी कई सारे विकल्प हैं। इस साल छह साल बाद कई प्रमुख सार्वजनिक बैंकों ने दोबारा कंज्यूमर ड्यूरेबल उत्पादों के लिए कर्ज देना शुरू कर दिया है, जोकि सामान्य तौर पर 13-15 फीसदी की ब्याज दर पर तीन से पांच साल की अवधि के लिए कर्ज दे रहे हैं।

हालांकि, सार्वजनिक बैंकों के अलावा फाइनेंस कंपनियों से भी कर्ज लेने के लिए अच्छे विकल्प मौजूद हैं। अगर आप 6 महीने से 12 महीने तक की अवधि के लिए कंज्यूमर ड्यूरेबल उत्पादों के लिए कर्ज लेना चाहते हैं तो आप के पास जीरो फीसदी फाइनेंस पर इन उत्पादों की खरीदारी का मौका है। यानी, आपको इसके लिए कोई ब्याज नहीं चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन


देश की प्रमुख कंज्यूमर ड्यूरेबल उत्पाद बनाने वाली कंपनियां रिटेल कंपनियों के साथ-साथ अपने डीलर्स के जरिए यह सुविधा दे रही हैं। कंपनियों ने इसके लिए फाइनेंस कंपनियों के साथ समझौता किया है। इसके जरिए आपको जीरो फीसदी ब्याज पर आसानी से कर्ज मिल जाएगा। इसके लिए कीमत का 10-15 फीसदी तक आपको डाउनपेमेंट करना होगा। साथ ही प्रोसेसिंग फीस भी चुकानी होगी।

इसी तरह, यदि आप के पास क्रेडिट कार्ड है तो एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक सहित दूसरी कंपनियों के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर भी आपको जीरो फीसदी फाइनेंस की सुविधा मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें