फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीयाः ज्वैलरी खरीदने से पहले रखें मेकिंग चार्ज की जानकारी, इसमें होता सबसे बड़ा झोल

Mon, 16 Apr 2018 11:42 AM IST
नेहा शर्मा, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
gold
विज्ञापन

अक्षय तृतीया को लेकर शहर के बाजारों में जोरों से तैयारी चल रही हैं। धनतेरस के बाद अब ज्वैलर्स की उम्मीदें अक्षय तृतीया (18 अप्रैल) पर टिकी हुई हैं। ज्वैलर्स ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए लुभावने ऑफर्स दे रहे हैं।

विज्ञापन


व्यापार अच्छा रहे इसके लिए ज्वैलर्स मेकिंग चार्ज तक में छूट दे रहे हैं। वहीं लोगों को लग रहा है कि अक्षय तृतीया पर सोने की मांग बढ़ने की वजह से रेट बढ़ सकते हैं इसलिए पहले से बुकिंग करा रहे हैं और अक्षय तृतीया के दिन ज्वैलर्स से खरीद लेंगे। हालांकि पिछले साल अक्षय तृतीया की तुलना में रेट बढ़ा हुआ है। 

चांदी के दीपक और पादुका की मांग 
ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमवीर अवाना ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन सोने की चीज के अलावा लोग चांदी के दीपक और पादुका भी खरीदते हैं। सबसे ज्यादा 10 ग्राम की पादुका खरीदी जाती हैं। इनकी कीमत 400 रुपये से शुरू हैं।
विज्ञापन


चांदी के दीपक और नोट के अलावा भगवान राधा-कृष्ण की मूर्ति की भी बुकिंग हुई है। ज्यादा से ज्यादा बिक्री के लिए कुछ ज्वैलर्स डिस्काउंट ऑफर्स में मेकिंग चार्ज कम कर रहे हैं। 

पिछले वर्ष के मुकाबले रेट में तेजी 
पिछले वर्ष अक्षय तृतीया पर नोएडा में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 29,300 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि इस वर्ष 31,700 (बाजार के अनुसार रेट में थोड़ा अंतर हो सकता है) रुपये के करीब चल रही है।

वहीं पिछले वर्ष 22 कैरेट सोना 27,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था तो वहीं अब 30,277 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दुकानदारों का कहना है कि अक्षय तृतीया के दिन सोने की अधिक खरीदारी होने से रेट बढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन

11 साल बाद आया ऐसा योग

gold
पंडित प्रकाश जोशी ने बताया कि 11 साल बाद अक्षय तृतीया का ऐसा योग आया है। इस दिन 24 घंटे सर्व सिद्धि योग के साथ साथ ही इस दिन आयुष्मान योग भी बन रहा है। आयुष्मान योग में शादी करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

सर्व सिद्धि मुहूर्त के रूप में भी अक्षय तृतीया का अधिक महत्व होता है। इस दिन बिना पंचांग या शुभ मुहूर्त देखे कोई भी मांगलिक कार्य किया जा सकता है। पुराणों में इस दिन पितरों का तर्पण, पिंडदान या अन्य किसी भी तरह का दान अक्षय फल प्रदान करता है। इस दिन गंगा में स्नान करने से पाप नष्ट हो जाते हैं।  

बड़ी संख्या में होंगी शादियां  
जिन लोगों की शादी के मुहूर्त नहीं निकल रहे हैं वो अक्षय तृतीया पर शादी कर सकते हैं। इस दिन बड़ी संख्या में शादियां होती हैं। अक्षय तृतीया से शादियों का सीजन शुरू होने की वजह से भी सोने की मांग बढ़ रही है। 

खरीददारी करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान:
  1. - सोने और चांदी की चीज खरीदते वक्त उस दिन के रेट जरूर देख लें। 
  2. - अलग-अलग मार्केट में चीजों के रेट में अंतर हो सकता है इसलिए कुछ दुकानों पर पता कर लें। 
  3. - सोने की चीज खरीदते वक्त हॉलमार्क का जरूर ध्यान रखें। 
  4. - चीज खरीदने के बाद दुकानदार से बिल जरूर लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें