हम सभी आर्थिक मुकाम पाने के लिए काम करते हैं। एक अच्छा घर खरीदना, अपने बच्चों की शिक्षा एवं शादी के लिए पैसे जमा करना, रिटायरमेंट के बाद सुकून की जिंदगी जीना, इत्यादि हमारी प्राथमिकता होती है। हम निवेश और बचत योजनाओं से अपने आर्थिक लक्ष्य पूरे कर सकते हैं। बाजार में कई ऐसी सरकारी योजनाएं उपलब्ध हैं जिनके माध्यम से हम अपना जीवन संवार सकते हैं। अगर आप भी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी की कोई योजना लेने पर विचार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में भारतीय जीवन बीमा निगम (
एलआईसी) ने नई योजना 'बचत प्लस' पेश की थी। इसमें सुरक्षा के साथ बचत की भी सुविधा है। आइए जानते हैं इस पॉलिसी की खास बातें-
- कंपनी ने कहा बचत प्लस योजना की परिपक्वता अवधि पांच साल की है।
- यह पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर उसके परिजन को परिपक्वता अवधि से पहले वित्तीय समर्थन उपलब्ध कराती है।
- साथ ही परिपक्वता के समय पॉलिसीधारक अगर जीवित है, तो उसे एकमुश्त राशि उपलब्ध कराती है।
- न्यूनतम एक लाख रुपये की पॉलिसी ली जा सकती है। वहीं अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है।
- इस योजना में जरूरत पड़ने पर पॉलिसीधारक कर्ज भी ले सकते हैं।
- पॉलिसी खरीदने पर आपको अपने आपके लिए और अपने पति या पत्नी के लिए आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80सी के तहत कर लाभ भी मिलेगा।
- यह एक एंडोमेंट प्लान है जिसकी अवदि 10 से 25 साल है और निवेशक मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक आधार पर पेमेंट कर सकते हैं।
- ध्यान रहे कि अगर आप प्रीमियम की पेमेंट करने में असपल होते हैं, तो ग्रेस अवधि समाप्त होने पर पॉलिसी लैप्स हो जाएगी। यानी आपका कवर खत्म हो जाएगा और कोई भी लाभ नहीं मिलेगा।
- अगर आप भी यह योजना खरीदने का सोच रहे हैं, तो एलआईसी की वेबसाइट (https://www.licindia.in/) पर ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: आज ही निपटाएं बैंक के काम, जानिए इस सप्ताह किस दिन है छुट्टी, देखें पूरी सूची
यह भी पढ़ें:
Petrol Diesel Price: आज 13वें दिन भी नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी हैं कीमतें