फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार से मंगलवार तक बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें अपने जरूरी काम, कैश की हो सकती है दिक्कत

Fri, 27 Apr 2018 01:30 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक कर्मियों को लंबी छुट्टियां इस महीने के आखिर में मिलने जा रही हैं। शनिवार से लेकर के मंगलवार तक एक लांग वीकेंड आ रहा है, जिसके चलते देश भर के बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। लगातार चार दिन बैंक बंद रहने से आम आदमी को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


इस वजह से रहेगी चार दिनों की बंदी
28 अप्रैल को महीने का आखिरी शनिवार है। 29 अप्रैल को रविवार के कारण छुट्टी है। सोमवार 30 अप्रैल को बुद्ध पूर्णिमा है और 1 मई को मजदूर दिवस के चलते अवकाश रहेगा। बैंकों के बंद रहने के अलावा ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए फंड ट्रांसफर करने की सुविधा और डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे। 

एटीएम में नहीं होगी कैश की दिक्कतः बैंक
हालांकि बैंकों ने अपनी तरफ से कहा है कि एटीएम में कैश की किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं रहेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि एटीएम में कैश है या नहीं इसका मैनेजमेंट थर्ड पार्टी कंपनियां करती हैं। लेकिन यह कंपनियां भी बैंक और आरबीआई के करेंसी चेस्ट से ही नोट एटीएम मशीन के लिए उठाती हैं। ऐसे में जब बैंक ही बंद रहेंगे तो फिर कैश कैसे मिलेगा। इसलिए हम आपको सलाह देते हैं कि शुक्रवार तक अपने सभी बैंकिंग कार्य और कैश का पुख्ता इंतजाम कर लीजिए, ताकि किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। 
विज्ञापन


हाल में हुई थी बड़ी दिक्कत
मार्च और अप्रैल के शुरुआती महीनों में देश भर के आधे राज्यों में एटीएम में कैश की किल्लत देखने को मिली थी। डिजिटल ट्रांजेक्शन में कमी होने की वजह से लोगों ने दूसरी छमाही में कैश से ज्यादा लेन-देन किया। जबकि पहली छमाही में डिजिटल ट्रांजेक्शन ज्यादा किए गए थे। अक्टूबर 2017 से मार्च 2018 के बीच डेबिट कार्ड्स से 15,291 अरब रुपये निकाले गए।

यह पिछली छमाही में निकाली गई राशि की तुलना में 12.2% अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार देश में इस समय नकदी का स्तर 17.84 लाख करोड़ है। यह नोटबंदी के समय के स्तर से अधिक है। 

बड़े नोटों को लेने में दिक्कत
2000 रुपये के बड़े नोट एटीएम में निकलने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ऐसी हालत में लोगों ने 500, 200, 100, 50 के नोटों पर अपनी निर्भरता ज्यादा कर दी। कई बैंकों के एटीएम में 200 रु. के नोटों के आकार के हिसाब से बदलाव न होने से भी लोग एटीएम में 500 का नोट लेने की सोचते थे। एटीएम में भी 2 हजार का नोट न के बराबर निकल रहा है, वहीं 500 और 100 के नोटों की संख्या को काफी बढ़ा दिया गया है।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें