एसबीआई स्पेशल एफडी स्कीम
एसबीआई की स्पेशल एफडी स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को आम निवेशकों से अधिक ब्याज दर मिलेगा। उन्हें 80 आधार अंक अधिक ब्याज मिलेगा। वर्तमान में, एसबीआई आम जनता को पांच साल की एफडी पर 5.4 फीसदी ब्याज दर प्रदान करता है। जबकि विशेष एफडी योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए वर्तमान ब्याज दर 6.20 फीसदी है।
एचडीएफसी बैंक स्पेशल एफडी स्कीम
एचडीएफसी बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को 75 आधार अंक अधिक ब्याज मिलता है। इस स्पेशल स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को 6.25 फीसदी तक का रिटर्न मिलेगा।
ICICI बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम
आईसीआईसीआई बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा लाभ देता है। स्पेशल डिपॉजिट पर आईसीआईसीआई बैंक 80 आधार अंक ज्यादा ब्याज देता है। आईसीआईसीआई बैंक गोल्डन ईयर्स एफडी स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को सालाना 6.30 फीसदी ब्याज मिलता है।
बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशल एफडी स्कीम
बैंक ऑफ बड़ौदा वरिष्ठ नागरिकों को 100 आधार अंक ज्यादा ब्याज का लाभ देता है। पांच साल से 10 साल की अवधि तक वरिष्ठ नागरिकों द्वारा इस स्कीम में जमा किए जाने पर उन्हें 6.25 फीसदी ब्याज मिलता है।