फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेश के मंत्र 44: एक्सिडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने से पहले जाने लें इसके फायदे

Fri, 12 Jun 2020 02:23 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • एक्सिडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने के पांच मुख्य कारण
  • जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा के साथ यह पॉलिसी भी जरूर लें
  • पॉलिसीधारक की मृत्यु पर परिवार वाले कर सकते हैं क्लेम
विज्ञापन
Insurance
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज भी देश में आपको कई लोग जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा लेने वाले मिल जाएंगे लेकिन एक्सिडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने वाले लोग आज भी बहुत कम हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इंश्योरेंस एजेंट्स इस पॉलिसी को बेचने में कम रूचि रखते हैं। एजेंट्स को इस पर बाकी पॉलिसी की तुलना में कम कमीशन मिलता है। 

विज्ञापन


पॉलिसी को ना खरीदने का दूसरा कारण यह भी है कि स्वास्थ्य संबंधी खर्चें मेडिकल प्लान में शामिल हो जाते हैं, इसलिए भी कई लोग इन पॉलिसी को नहीं खरीदते हैं। एक्सिडेंल इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए प्रीमियम प्लान काफी कम होता है। पांच-दस लाख रुपये के कवर के लिए एक हजार रुपये का प्रीमियम होता है जबकि स्वास्थ्य और मेडिकल इंश्योरेंस के लिए प्रीमियम छह-सात गुना होता है।


जबकि इन तीनों इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए एजेंट को लगभग एक जैसा कमीशन मिलता है। इसलिए ज्यादातर एजेंट इस पॉलिसी के बारे में निवेशक को बताते ही नहीं हैं। लेकिन एक्सिडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने के पीछे कई लाभ और कारण हैं, यहां पढ़ें कि कोई इस पॉलिसी को क्यों खरीदे....
विज्ञापन


दिव्यांगता के बाद लाभ
एक्सि़डेंटल इंश्योरेंस कवर को खरीदने का फायदा यह मिलता है कि पॉलिसीधारक को किसी भी तरह की दिव्यांगता या अयोग्यता के लिए मेडकल कवर मिल जाता है। पॉलिसीधारक को विभिन्न तरह की दिव्यांगता पर कवर दिया जाता है, जो किसी स्वास्थ्य बीमा या जीवन बीमा में नहीं कवर होता।

अस्पताल में भर्ती होने के खर्च
सामान्य तौर पर क्या होता है कि एक्सिडेंट के बाद अगर अस्पताल में भर्ती होकर जो भी खर्चे सामने आते हैं वो स्वास्थ्य बीमा या मेडिकल इंश्योरेंस में कवर कर लिए जाते हैं। कई बार ऐसी भी स्थिति सामने आई हैं कि मेडिकल इंश्योरेंस के तहत विशेष सीमा लगा दी जाती है और उसके आगे के खर्च को आपको ही वहन करना होता है। लेकिन अगर आप एक्सिडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी खरीद लेंगे तो अतिरिक्त खर्च इसमें कवर हो जाएगा।

घर/वाहन रूपांतरण
किसी दुर्घटना में ऐसी कोई चोट आ जाए या दिव्यांगता के संकेत मिल जाए, जिससे आपको अपने वाहन और घर में बदलाव की जरूरत पड़े तो इसके लिए यह कवर काफी लाभदायक साबित होता है। मान लीजिए दुर्घटना के बाद आप चल नहीं सकते तो आपको व्हीलचेयर की जरूरत पड़ेगी। साथ ही आपको अपने घर में कुछ बदलाव भी कराने होंगे, जिसका खर्च आप इस कवर के जरिए उठा सकते हैं।

अस्पताल में भर्ती होने के दौरान परिवार वालों के ट्रांसपोर्टेशन का खर्च
अस्पताल में भर्ती होने के दौरान परिवार वालों के ट्रांसपोर्टेशन का खर्च भी इस पॉलिसी में कवर किया जाता है। ऐसा जरूरी नहीं है कि दुर्घटना के बाद आपको आपके घर के पास वाले अस्पताल में भर्ती किया जाए। अस्पताल में भर्ती होना कई बातों पर निर्भर करता है, जैसे- दुर्घटना होने वाली जगह और किस तरह की दुर्घटना हुई है और इस दुर्घटना के लिए किस अस्पताल में भर्ती करना है। 

अब अगर अस्पताल परिवार वालों की पहुंच से दूर है तो इसके लिए परिवार वालों की ओर से यात्रा पर किया गया सारा खर्च एक्सिडेंटस इंश्योरेंस पॉलिसी में शामिल होता है।

मृत्यु का मुआवजा
एक्सिडेंटल इंश्योरेंस पॉलसी के तहत अगर पॉलिसीधारक की मौत हो जाती है तो परिवार वाले पॉलिसीधारक की मृत्यु के मुआवजे को क्लेम कर सकते हैं। ये पॉलिसीधारक के इंश्योरेंस प्लान और लाइफ कवर में मिलने वाले कवर से अलग हो सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें