फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरो फाइनेसिंग स्कीम कर रही है आपका इंतजार

Fri, 25 Oct 2013 11:39 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इस समय आपके लिए कर्ज लेकर कोई भी काम करना आसान और सस्ता है। जरा सी समझदारी दिखाकर आप होम लोन और कार लोन से लेकर पर्सनल लोन तक आसानी से ले सकते हैं।
विज्ञापन


ग्राहकों को लुभाने के लिए देश के प्रमुख बैंकों ने जहां कर्ज पर लगने वाली प्रोसेसिंग फीस माफ कर दी हैं, वहीं कई छोटे बैंकों ने कर्ज भी सस्ता कर दिया है।

इसके अलावा, बैंक कार लोन पर 100 फीसदी तक फाइनेंस कराने का भी विकल्प दे रहे हैं। एलसीडी, एलईडी, रेफ्रीजरेटर आदि को अपग्रेड करने का भी यह अच्छा मौका है। कई बैंकों ने इन उत्पादों के लिए कर्ज सस्ते कर दिए हैं।
विज्ञापन


पंजाब नेशनल बैंक के जनरल मैनेजर एसएस भाटिया के अनुसार त्योहारी स्कीम के तहत होम लोन लेने वाले ग्राहकों को किसी तरह का अपफ्रंट चार्ज और डॉक्यूमेंट चार्ज नहीं देना होगा।

इसी तरह कार लोन के लिए बैंक 10.65 फीसदी के फिक्सड ब्याज दर पर कर्ज दे रहा है। कार लोन पर 100 फीसदी फाइनेंस का ऑफर भी शर्तों के आधार पर है। वेतनभोगी कर्मचारियों को शर्तों के आधार पर बैंक ने दोपहिया वाहन के लिए 12.75 फीसदी और 12.75 फीसदी पर कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन देने की पेशकश की है।

भारतीय स्टेट बैंक ने होम लोन और ऑटो लोन की प्रोसेसिंग फीस में 50 फीसदी तक कमी कर दी है। बैंक के इस कदम से ग्राहकों को कर्ज लेते समय 500 से लेकर पांच हजार रुपये तक की बचत हो सकेगी।

होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन के अलावा बैंक क्रेडिट कार्ड से की गई खरीदारी पर भी आपको ढेर सारे ऑफर दे रहे हैं। मसलन, एसबीआई कार्ड अपने क्रेडिट कार्ड पर विभिन्न रिटेल स्टोर के साथ समझौता किया है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर आपको 5 फीसदी कैश बैक का ऑफर दे रहा है। इसके तहत एलजी इंडिया, ईजी-डे, मैक्स, रिलायंस डिजिटल, रिलायंस ट्रेंड आदि प्रमुख साझीदार हैं।

जीरो फाइनेंस का अभी है विकल्प
त्योहारों में भले ही आरबीआई की सख्ती के बाद बैंकों ने क्रेडिट कार्ड पर जीरो फीसदी का विकल्प बंद कर दिया है। पर अभी भी आपके पास इसके विकल्प मौजूद हैं। रिलायंस, क्रोमा जैसे रिटेल स्टोर पर बजाज फाइनेंस के जरिए जीरो फीसदी फाइनेंस का विकल्प मिल रहा है। इस पर कोई प्रोसेसिंग शुल्क भी नहीं लगेगा।
विज्ञापन


क्या रखें ध्यान
इस समय करीब सभी सरकारी बैंक कई तरह का ऑफर ग्राहकों को दे रहे हैं। ऐसे में कर्ज लेने से पहले सभी बैंकों से ब्याज दरों की तुलना कर लें, जिससे कि सस्ते कर्ज का फायदा उठा सकें। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो उसकी वेबसाइट या ग्राहक सेवा केंद्र से कार्ड पर चल रहे ऑफर का पता कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें