लगातार टैक्स डिफॉल्टर्स की लिस्ट जारी कर रहे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बुधवार को भी 31 टैक्स डिफॉल्टर्स की लिस्ट जारी की है। इन सभी पर कुल मिलाकर करीब 1500 करोड़ रुपए बकाया है। (यहां देखें पूरी लिस्ट)
इस लिस्ट में कुछ बड़े टैक्स डिफॉल्टर्स में हैदराबाद की टोटेम इंफ्रास्ट्रक्चर (401.64 करोड़ रुपए), पुणे की पथेजा ब्रॉस फोर्जिंग एंड ऑटो पार्ट्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (224.05 करोड़ रुपए), हैदराबाद की रॉयल फैब्रिक्स (158.94 करोड़ रुपए) और मुंबई की होम ट्रेड (72.18 करोड़ रुपए) हैं।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का कहना है कि जिनके नाम इस लिस्ट में हैं, या तो उन्हें ढूंढ़ा नहीं जा सकता है या फिर उन लोगों के पास संपत्ति इतनी कम है कि उनसे टैक्स की रकम की रिकवरी नहीं हो सकती है।