व्यक्तिगत एवं कॉरपोरेट टैक्स पर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेस को 3 से बढ़ाकर चार फीसदी कर दिया गया है। जबकि 50 लाख रुपये से ज्यादा की आय पर 10 फीसदी और एक करोड़ रुपये से ज्यादा की आय पर 15 फीसदी का सरचार्ज जारी रहेगा।
5. 15 लाख का निवेश कर सकेंगे सीनियर सिटीजंस
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना को मार्च 2020 तक बढ़ाया गया है। इस योजना के तहत भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा 8 प्रतिशत निश्चित प्रतिलाभ प्रदान किया जाता है। इस योजना के तहत प्रति वरिष्ठ नागरिक 7.5 लाख रुपए की मौजूदा निवेश सीमा को बढ़ाकर 15 लाख रुपए किया जा रहा है।
6. नौकरी छोड़ने, निकालने पर मिलने वाली राशि पर लगेगा टैक्स
अगर किसी व्यक्ति के जॉब में किसी प्रकार का कोई कांट्रैक्ट रिन्यू होता है या फिर उसको जॉब से निकाल दिया जाता है, तो उसको मिलने वाली बढ़ोतरी/मुआवजा राशि पर टैक्स देना होगा। इस राशि को दूसरे मद से हुई आय के तहत टैक्स देना होगा।
नेशनल पेंशन सिस्टम में फिलहाल किसी भी कर्मचारी द्वारा विथड्रॉल पर करने पर टैक्स में 40 फीसदी छूट मिलती है। लेकिन इस छूट का लाभ किसी भी गैर कर्मचारी को नहीं मिलता था। अब 2018-2019 वित्त वर्ष से इसका लाभ गैर कर्मचारियों को भी मिलेगा।
8. एलटीसीजी पर टैक्स
शेयर और इक्विटी वाले म्यूचुअल फंड में अगर एक लाख रुपये से अधिक का प्रॉफिट होता है, तो फिर इस पर 10 फीसदी लांग टर्म कैपिटल गेन टैक्स देना होगा।
9. सिंगल प्रीमियम वाली हेल्थ पॉलिसी पर टैक्स
अगले वित्त वर्ष से सिंगल प्रीमियम वाली हेल्थ पॉलिसी, जिसका टर्म एक साल से अधिक का होगा उस पर टैक्स देना होगा। इस पर टैक्स में उतनी ही छूट मिलेगी जितने सालों के लिए कवर लिया जाएगा।
10. सरकारी बॉन्ड में निवेश पर एलटीसीजी में छूट
अगर कोई व्यक्ति सरकारी बॉन्ड में निवेश करता है तो उसको सेक्शन 54 ईसी के तहत इस पर होने वाले लांग टर्म कैपिटल टैक्स गेन में छूट मिलेगी। हालांकि इस बॉन्ड को कम से कम 3 साल के लिए रखना होगा।