अब वे लोग भी पेंशन का लाभ उठा सकेंगे जो मोटी कमाई वाले वर्ग में आते हैं। इसके लिए उन्हें ईपीएफ में स्कीम के मुताबिक योगदान करना होगा। अभी स्कीन लागू होने पर विचार चल रहा है। दरअसल, मोदी सरकार पेंशन सोसायटी बनाने की तैयारी में है, ऐसे में श्रम मंत्रालय मोटी कमाई वाले सदस्यों के लिए शर्तों के आधार पर पेंशन देने पर विचार कर रहा है।
सूत्रों की मानें तो रिटायमेंट फंड बॉडी कर्मचारी भविष्य निधी के तहत काम करेगी तो पेंशन फंड को इग्जेप्ट, इग्जेप्ट, इग्जेप्ट (EEE) स्टेटस मिलेगा।
स्कीम शुरू होने पर हाई इनकम वाले इसमें अपना योगदान देकर पेंशन का लाभ उठा सकेंगे। इस सुविधा को नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) से भी आकर्षक बताया जा रहा है।
बता दें कि ईपीएफ और एमपी एक्ट के तहत एम्पलॉयर्स की तरफ से 12 फीसदी हिस्सा कर्मचारी पेंशन स्कीम में जाता है। 15 हजार तक की आय वाले कर्मचारियों के लिए एप्यॉयर्स को ही योगदान देना होता जबकि कर्मचारी को योगदान नहीं देना होता है।