फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paytm Bank: एमडी, सीईओ पद पर सुरिंदर चावला की नियुक्ति, इससे पहले संभाल रहे थे यह जिम्मेदारी

Sun, 08 Jan 2023 08:56 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीपीबीएल ने अनुभवी बैंकर सुरिंदर चावला को अपना नया प्रबंध निदेशक (एमडी) और सीईओ नियुक्त किया है। केंद्रीय बैंक ने इस नियुक्ति को तीन साल की अवधि के लिए मंजूरी दी है।
विज्ञापन
सुरिंदर चावला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भुगतान बैंक पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) ने सुरिंदर चावला को अपना प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। कंपनी ने रविवार को एक बयान के जरिए यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से मंजूरी मिलने के बाद यह नियुक्ति की गई है। हालांकि, आरबीआई ने पीपीबीएल पर नए ग्राहक जोड़ने पर लगाई पाबंदी को बरकरार रखा है।

विज्ञापन


बयान के मुताबिक, पीपीबीएल ने अनुभवी बैंकर सुरिंदर चावला को अपना नया प्रबंध निदेशक (एमडी) और सीईओ नियुक्त किया है। केंद्रीय बैंक ने इस नियुक्ति को तीन साल की अवधि के लिए मंजूरी दी है। इससे पहले चावला आरबीएल बैंक में शाखा बैंकिंग के प्रमुख के पद पर कार्यरत थे। पीबीबीएल के चेयरमैन विजय शेखर शर्मा ने कंपनी में चावला का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें