फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण की लंबी छलांग, टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में हुए शामिल

Tue, 26 Sep 2017 01:57 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
acharya balkrishna
विज्ञापन
देश के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट जारी कर दी गई है। हुरुन इंडिया की तरफ से जारी की गई इस रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अभी भी देश के अमीर व्यक्तियों में नंबर एक पायदान पर काबिज है। इनकी कमाई में नोटबंदी और जीएसटी के बावजूद किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ा हैं।
विज्ञापन


बालकृष्ण ने लगाई लंबी छलांग
बाबा रामदेव की कंपनी पतजंलि आयुर्वेद के सीईओ आचार्य बालकृष्ण ने सबसे लंबी छलांग लगाई है। वो पिछले साल इस लिस्ट में 25वें स्थान पर काबिज थे। इनकी संपत्ति में 173 फीसदी का इजाफा हुआ है। बालकृष्ण की संपत्ति 70 हजार करोड़ रुपये हो गई है।

डी-मार्ट के राधाकृष्णन दमानी लिस्ट में शामिल
रिटेल कंपनी डी-मार्ट के सीईओ और एमडी राधाकृष्ण दमानी भी इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। दमानी की वेल्थ में सबसे ज्यादा 320 फीसदी इजाफा हुआ है। सूची में डी-मार्ट ग्रुप की कंपनी एवेन्यू सुपरमा‌र्ट्स के चेयरमैन दमानी के बाद एंड्योरेंस टेक के अनुराग जैन ने जगह बनाई। उनकी संपत्ति में 286 फीसद का इजाफा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमन के जीडीपी से 50 फीसदी ज्यादा अंबानी की इनकम

mukesh ambani
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हालांकि इस लिस्ट में शिखर पर बने हुए हैं। यमन के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से भी 50 फीसद ज्यादा है। अंबानी का जन्म यमन में ही हुआ था। रिलायंस के शेयरों में अच्छा उछाल आने के कारण मुकेश अंबानी की संपत्ति 58 फीसदी बढ़कर 2.57 लाख करोड़ रुपये हो गई।

अंबानी ने लगातार छठवीं बार अपने नाम यह उपलब्धि हासिल की है।  हालांकि हुरुन ग्लोबल की सूची में अंबानी ने पहली बार जगह बनाई है। उनकी संपत्ति बढ़ने के कारण अमीरों की ग्लोबल सूची में उन्होंने 15वां स्थान हासिल किया है। 

ये भी हैं लिस्ट में शामिल
मीडियाडॉटनेट के 34 वर्षीय दिव्यांक तुराखिया सबसे युवा अमीर हैं जिन्होंने सूची में स्थान बनाया। खास बात यह भी है कि उन्होंने अपना मुकाम खुद अपने बूते पर हासिल किया है। उनके साथ पांच अन्य अंडर-40 लोगों ने सूची में जगह बनाई। ये सभी टेक्नोलॉजी बिजनेस से जुड़े हैं और उन्होंने संपत्ति खुद अपने बूते पर अर्जित की है।

बेंगलुरु की 42 वर्षीय अंबिगा सुब्रमण्यम अपने बूते पर मुकाम हासिल करने वाली सबसे युवा महिला हैं। उन्होंने अपनी कंपनी मु-सिग्मा की हिस्सेदारी बेची है। वह इस डाटा एनालिटिक्स कंपनी की को-फाउंडर थीं। इस साल सूची में 51 महिलाओं ने जगह बनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें