मंगलवार का दिन भारतीय रुपये के लिए मंगलमय नहीं रहा। डॉलर के मुकाबले रुपया अपने 6 माह के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है, जिससे इकोनॉमी को नुकसान होने की आशंका है। इससे पेट्रोल-डीजल के दाम आगे चलकर कम होंगे इस पर भी संशय बरकरार है।
65.38 के स्तर पर पहुंचा
डॉलर के मुकाबले रुपया 65.38 पैसे के स्तर पर आ गया। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को इसमें 28 पैसे की गिरावट देखी गई। सोमवार को भी रुपये में 31 पैसे की गिरावट देखी गई थी और यह 65.10 पैसे पर बंद हुआ था। इससे पहले इसी साल 24 मार्च को रुपया डॉलर के मुकाबले 65.41 पर बंद हुआ था।
पढ़ें- GDP में भारी गिरावट, जेटली बोले- अर्थव्यवस्था के लिए बेहद चिंता की बात
रुपया गिरने का ये है प्रमुख कारण
रुपये के गिरने के प्रमुख कारण में यूएस फेड रिजर्व द्वारा दिसंबर में अपनी दरें बढ़ाने के संकेत हैं। इसके चलते विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मार्केट से डॉलर निकालना शुरू कर दिया है। बैंक भी डॉलर को बाहर निकाल रहे हैं।