फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करदाताओं के लिए राहत की खबर, सीबीडीटी ने बढ़ाई रिटर्न फाइल करने की तारीख

Wed, 24 Jun 2020 09:56 PM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
CBDT
विज्ञापन

टैक्सपेयर्स के लिए राहत की खबर है। सरकार ने आयकर रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा को बढ़ा दिया है। आयकर विभाग ने बुधवार को इस बारे में अधिसूचना जारी कर कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 30 नवंबर 2020 कर दी गई है। वहीं, वित्त वर्ष 2018-19 के लिए रिटर्न फाइल करने की तारीख बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है।

विज्ञापन

 


इसके अलावा सरकार ने पैन-आधार लिंक करने की तारीख को भी बढ़ाकर 31 मार्च 2021 कर दिया गया है। आयकर विभाग ने इसके साथ ही छोटे और मझौले करदाता जिनकी सेल्फ एसेसमेंट टैक्स की देनदारी 1 लाख रुपए से कम है उनके लिए टैक्स पेमेंट की तारीख को 30 नवंबर 2020 कर दी गई है। 

वहीं, 1 लाख से अधिक की देनदारी के लिए डेडलाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आयकर विभाग में टैक्स छूट के लिए 80 C, 80 D और 80 G के तहत किए गए निवेश की अंतिम तारीख को 31 जुलाई 2020 कर दिया गया है। सीबीडीटी ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए आयकर अधिनियम, 1961 के तहत इन समयसीमाओं को बढ़ा दी हैं। 

विज्ञापन


सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए एडवांस टैक्स के भुगतान की तारीख को भी बढ़ाकर 30 जून 2020 कर दिया है। फॉर्म 16 के जारी करने की अंतिम तारीख 10 जून, 2020 की समयसीमा को भी बढ़ाकर 30 जून, 2020 कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें