फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Whatsapp में निकली भारतीयों के लिए नौकरी, भारत में जल्द खुलेगा पेमेंट सेवा के लिए ऑफिस

Wed, 01 Aug 2018 01:57 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मैसेजिंग एप व्हाट्सएप में भारतीयों के बंपर नौकरियां निकली हुई हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्र सरकार ने व्हाट्सएप को देश में अपनी पेमेंट सेवा शुरू करने से पहले ऑफिस खोलने की मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन


इन लोगों के लिए निकली नौकरियां

व्हाट्सएप ऐसे लोगों को नौकरी पर रखेगा, जिन्हें फिनटेक और बैकिंग के मामले में महारत हासिल है। फिलहाल कंपनी अपने भारतीय हेड और हेड ऑफ पॉलिसी पोस्ट के लिए किसी काबिल व्यक्ति की तलाश कर रही है। 

यहां पर करना होगा आवेदन

इन दोनों पोस्ट के लिए कंपनी की वेबसाइट https://www.whatsapp.com/join/ पर जाकर के आवेदन करना होगा। फिलहाल कंपनी ने केवल दो पोस्ट के लिए नौकरी निकाली है, लेकिन बाद में यह और लोगों के लिए भी नौकरियां निकालेगी। पूरे देश में फिलहाल व्हाट्सएप के केवल दो ऑफिस के लिए यह वैकेंसी निकली हैं। यह ऑफिस दिल्ली से सटे गुड़गांव और मुंबई में स्थापित होंगे। इसलिए नौकरी के लिए लोगों को केवल इन्हीं दो शहरों के लिए काम करने के इच्छुक लोग ही आवदेन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए खोलना होगा देश में ऑफिस

व्हाट्सएप देश में अपनी यूपीआई आधारित पेमेंट सेवा को शुरू करना चाहता है। लेकिन कंपनी का फिलहाल कोई भी ऑफिस देश में नहीं है। फिलहाल विदेश में कंपनी के कई ऑफिस हैं। सरकार का तर्क है कि कोई भी कंपनी विदेश में बैठकर रिमोट कंट्रोल के जरिए इस तरह की सेवा को शुरू नहीं कर सकती है। 

संचार मंत्रालय, आरबीआई ने दिया तर्क

संचार मंत्रालय और आरबीआई ने व्हाट्सएप के वरिष्ठ अधिकारियों को कहा है कि 22 करोड़ लोगों के लिए काफी संवेदनशील मामला है, जिसके लिए यहां पर भी लोग होने चाहिए। अगर किसी तरह का कोई विवाद होता है तो फिर उसके लिए कोई तो जिम्मेदार व्यक्ति होना चाहिए। साथ ही कंपनी अपने डाटा को फेसबुक के साथ भी शेयर करेगी, जिससे लोगों के खातों की जानकारी में सेंधमारी होने का खतरा बरकरार है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें