व्हाट्सएप जल्द ही अपडेट्स की श्रेणी में एक और शानदार अपडेट लेकर आ रहा है। इन दिनो मोबाइल मैसेजिंग ऐप एक नई चीज की टेस्टिंग में व्यस्त है और वो है एनिमेटेड स्टीकर्स। यह स्टीकर्स आने वाले दिनों में ईमोजी की जगह चैट में यूज होंगे।
फिलहाल इन्हें टेस्टिंग में देखा गया है लेकिन संभवत: जल्द ही यह स्टीकर्स एंड्रायड और आईओएस में नजर आएंगे। बता दें कि कुछ समय पहले ही व्हाट्एस ने स्टीकर्स पेश किए थे लेकिन अब इनमें बड़ा बदलाव किया जा रहा है। इसके बाद यह स्टीकर्स काफी कुछ जीआईएफ ईमेज की तरह होंगे। इसके अलावा व्हाट्सएप में नया डूडल यूआई इंटरफेस भी नजर आएगा।
व्हाट्सएप ने इस एनिमेटेड स्टीकर्स की एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि इसे तीनों प्लेटफॉर्म के यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। एनिमेटेड स्टीकर्स जीआईएफ से काफी अलग होते हैं और लगातार प्ले होते रहते हैं। जैसे ही यह किसी यूजर को भेजे जाएंगे खुद-ब-खुद प्ले होने लगेंगे।
व्हाट्सऐप अपने एप में बीटा और पब्लिक वर्जन में इस नए बदलाव के लिए प्रयोग कर रहा है। कुछ समय पहले ही व्हाट्सऐप की क्षमता को बढ़ाते हुए इस बात का ध्यान रखा गया है कि उपभोक्ता एक बार में 30 ऑडियो फाइल्स भेज सके। इससे पहले उपभोक्ता एक बार में सिर्फ एक फाइल ही भेज सकते थे।
फिलहाल पहले से ही ऐप में आइपैड में ठीक से काम को लेकर उठ रही मांगों पर कार्य किया जा रहा है, जिसमें टचआईडी स्पोर्ट, अलग-स्क्रीन और लेंडस्कैप मोड को बेहतर करना है। इसके अलावा, फेक न्यूज को व्हाट्सएप के जरिए रोकने को लेकर भी काम किया जा रहा है। कंपनी 'फॉरवर्डिंग इन्फो' और 'फ्रिक्वेंटली फॉरवर्डिंग मैसेज' फीचर के जरिए 1.5 अरब लोगों को यह जानने का मौका देगी कि किसी संदेश को कितनी बार भेजा गया है, जिससे इसकी सचाई का पता चल सके।